Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR: जापान में बजा 'आरआरआर' का डंका, 34 दिनों की कमाई से तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:09 PM (GMT+05:30)

    RRR एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को साउथ और नॉर्थ साइड की ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला। फिल्म का रिस्पांस देखते हुए इसे जापान में रिलीज किया गया और वहा ...और पढ़ें

    File Photo of Ram Charan and Jr. NTR From RRR
    File Photo of Ram Charan and Jr. NTR From RRR

    नई दिल्ली, जेएनएन। इतिहास के पन्नों को नए ट्विस्ट और खूबसूरती के साथ पर्दे पर दिखाने के लिए मशहूर एसएस राजामौली की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फिल्मों को बेशुमार प्यार मिला है। यही वजह है कि कम समय में 'आरआरआर' (राइज रोज रिवोल्ट) ने जापान में भी अपना जादू बिखेरा है। एसएस राजामौली की यह फिल्म जापान में दूसरे नंबर की हाइएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है। फिल्म को वहां 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया था और इतने दिनों में 'आरआरआर' की कमाई ने 'बाहुबली 2' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

    राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' को 44 शहरों में 209 स्क्रीन्स और 31 आईमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब तक के कलेक्शन में 'आरआरआर' ने इतनी कमाई कर ली है कि इसने एसएस राजामौली की ही 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने वहां 300 येन (17 करोड़) से अधिक का बिजनेस कर लिया है।

    आरआरआर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी बॉक्स ऑफिस पर 'आरआरआर' ने 34 दिनों में 17.9 करोड़ का बिजनेस किया है। यह फिल्म कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। लेकिन रजनीकांत की 'मुथु' का रिकॉर्ड अब भी नंबर वन पर बना हुआ है। 'मुथु' जापान में अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है। रजनीकांत की इस फिल्म को जापान में 24 साल पहले रिलीज किया गया था। फिल्म ने रिलीज से लेकर अब तक 23.5 करोड़ का बिजनेस किया। मुथु के बाद आरआरआर दूसरी सबसे बड़ी ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है।

    क्या है आरआरआर की कहानी

    राम चरण और जूनियर एनटीआर को लेकर बनाई गई 'आरआरआर' फिक्शनल स्टोरी है। कहानी की पृष्ठभूमि 1920 के बैकड्रॉप पर आधारित है, जिसमें दो रियल हीरो- सीताराम राजू और कोमरन भीम को दिखाया गया है। इन कैरेक्टर को राम चरण और जूनियर एनटीआर ने बड़े पर्दे पर दिखाया है। रामचरण ने राम और जूनियर एनटीआर ने भीम का किरदार निभाया है।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड पार किया 1100 करोड़ का कलेक्शन

    फिल्म आरआरआर को एसएस राजामौली ने 550 करोड़ के बजट पर बनाई थी। कहानी, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग को पसंद किए जाने के कारण फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।    

    यह भी पढ़ें: Cirkus Teaser: रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' फैमिली से कराया परिचय, टीजर देख छूटी लोगों की हंसी

    यह भी पढ़ें: Kantara OTT Release: कांतारा में 'वराह रूपम' की जगह किए गए बदलाव पर भड़के लोग, नहीं पसंद आया यह सीन