Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR को रिलीज हुए 1 वर्ष पूरे, एसएस राजामौली के बेटे ने अब बताई 'नाटू-नाटू' की कहानी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:51 PM (IST)

    RRR 1 Year Release आरआरआर के गाने को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं यह मंच पर भी लाइव परफॉर्म किया गया था। आरआरआर को रिलीज हुए 1 वर्ष होने ...और पढ़ें

    RRR 1 Year Release: आरआरआर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
    RRR 1 Year Release: आरआरआर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR 1 Year Release: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर एक साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लेकर ऑस्कर अवार्ड तक धूम मचाई है। फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। फिल्म जापान में 100 करोड़ रुपए कमाने के करीब पहुंच गई है। यह पहली भारतीय फिल्म होगी जो जापान में इतनी बंपर कमाई कर रही है।

    RRR को लेकर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने एक नोट लिखा है 

    अब फिल्म के एक वर्ष पूरे होने पर एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू के बारे में भी बात की है। इस गाने को यूक्रेन में शूट किया गया था। आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार कर चुकी है। यह फिल्म पहली इंडियन प्रोडक्शन बनी है, जिसे बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अकादमी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह फिल्म 1920 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दो रियल लाइफ हीरोज और क्रांतिकारियों की कहानी बताई गई है। इनके नाम अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम है, जहां राम चरण ने राम की भूमिका निभाई है। वहीं, जूनियर एनटीआर ने भीम की भूमिका निभाई है।

    RRR सिनेमाघरों में अभी भी अच्छा व्यापार कर रही है

    फिल्म की रिलीज की पहली वर्षगांठ पर आरआरआर मूवी ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है, 'आरआरआर फिल्म को रिलीज हुए 1 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह सिनेमाघरों में अभी भी अच्छा व्यापार कर रही है। दुनिया के किसी कोने में अभी भी हाउसफुल चल रही है। यह किसी भी अवार्ड से बड़ी भावना है। हम इसके लिए हमारे फैंस का आभार व्यक्त करते हैं।

    'नाटू-नाटू को लेकर काफी उत्साहित थे'

    एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने ट्विटर पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा है कि बिता वर्ष उनके जीवन में काफी व्यस्त रहा है। कार्तिकेय ने लिखा है, 'हम नाटू-नाटू को लेकर काफी उत्साहित थे। जब बाबा ने मुझे सीक्वेंस के बारे में बताया तो मैं पागल हो गया। एक क्रू मेंबर के तौर पर मैं इसे न सिर्फ फिल्माना चाहता था बल्कि दर्शकों को भी दिखाने के लिए उत्साहित था। यह एक पावर पैक डांस नंबर है जो अपने आपमें किसी फिल्म से कम नहीं है। 

    खबरें और भी