विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 साल के इंतजार के बाद Oscar अवॉर्ड की टीम ने लिया बड़ा फैसला, खुशी से झूम उठे बाहुबली डायरेक्टर Rajamouli

Published: Fri, 11 Apr 2025 02:33 PM (IST)

RRR director SS Rajamouli पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली को फिल्म आरआरआर के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में कई ...और पढ़ें

एसएस राजामौली ने एकेडमी अवॉर्ड पर जताई खुशी (Photo: Instagram)
एसएस राजामौली ने एकेडमी अवॉर्ड पर जताई खुशी (Photo: Instagram)

HighLights

  1. एसएस राजामौली बना रहे एसएसएमबी 29 मूवी
  2. प्रियंका चोपड़ा होंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
  3. राजामौली क्यों हुए रोमांचित?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर एकेडमी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने 100वें वर्ष समारोह में स्टंट डिजाइन को भी शामिल करेगी। पहले इस श्रेणी में पुरस्कार नहीं दिया जाता था। यह पहली बार होगा जब स्टंट डिजाइन के लिए ऑस्कर दिया जाएगा।

राजामौली ने इस फैसले पर जताई खुशी

इस घोषणा के बाद से भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अकादमी पुरस्कार के इस निर्णय की सराहना की। राजामौली को अपनी फिल्म 'आरआरआर' और 'बाहुबली' से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मैप पर लाकर खड़ा करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने स्टंट डिजाइन में उपलब्धि को मान्यता देने के लिए एक नया वार्षिक पुरस्कार बनाने के एकेडमी के निर्णय का तहे दिल से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म SSMB 29 में हुई इस अभिनेता की एंट्री, सेट से लीक फोटो पर किया रिएक्ट

अनाउंसमेंट के लिए इस्तेमाल किया RRR का पोस्टर

यह श्रेणी 2028 से लागू होगी, जिसमें 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। राजामौली की खुशी का तब और ठिकाना नहीं रहा जब एकेडमी ने स्टंट के लिए एक नई श्रेणी शुरू करने की घोषणा के लिए उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ के एक सीन का उपयोग करने का फैसला किया।

कब से मिलेगा पुरस्कार?

पोस्टर बनाने में तीन फिल्मों की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिनमें से एक आरआरआर का भी है। इसे एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"स्टंट हमेशा से फिल्मों के जादू का हिस्सा रहे हैं। अब, वे ऑस्कर का हिस्सा हैं। एकेडमी ने स्टंट डिजाइन में उपलब्धि के लिए एक नया एनुअल अवॉर्ड बनाया है जिसकी शुरुआत 2028 में 100वें ऑस्कर से होगी। इसमें 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।”

उन्होंने आखिरी में कहा,“घोषणा में #RRRMovie के एक्शन विजुअल को चमकते हुए देखकर रोमांचित हूं!”

फिलहाल, निर्देशक तेलुगु स्टार महेश बाबू के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे अस्थायी रूप से #SSMB29 नाम दिया गया है।

अभी किस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं राजामौली

इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा, ओडिशा में शूट किया गया है। फिल्म को एक बहुत ही बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म एक एक्शन एडवेंचर है, जिसमें कुछ हद तक इतिहास और पौराणिक कथाएं भी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: लॉजिक कहां है? SS Rajamouli की फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए Karan Johar, गदर के हैंडपंप सीन का भी किया जिक्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।