विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRR के प्रमोशन के लिए जापान पहुंचे जूनियर एनटीआर, दीवाने हुए फैंस, देखें वायरल वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Fri, 21 Oct 2022 07:03 PM (IST)

RRR in Japan आरआरआर फिल्म जापान में रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म का प्रचार करने जूनियर एनटीआर जापान पहुंचे है। वे इस अवसर पर अपने फैंस से भी मिल रहे है। सभी उनके आने से काफी खुश नजर आ रहे है।

RRR in Japan: आरआरआर जापान में रिलीज होनेवाली है।
RRR in Japan: आरआरआर जापान में रिलीज होनेवाली है।

नई दिल्ली, जेएनएन। RRR in Japan: आरआरआर फिल्म जापान में रिलीज हो रही है। अब इस फिल्म का प्रमोशन करने जूनियर एनटीआर जापान पहुंचे है। फोटोग्राफर योगेन शाह ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जूनियर एनटीआर को फिल्म का प्रमोशन करने जापान की जनता के बीच जाते देखा जा सकता है। जापानी फैन अभिनेता को अपने बीच पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे है।

जूनियर एनटीआर ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी है

अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने जूते पहन रखे है और गॉगल भी लगा रखा है। फैन उन्हें देखकर और अपने बीच पाकर खुश हो रहे है। वे उनका नाम पुकार रहे है। वहीं उनके साथ फोटो भी क्लिक करवा रहे है। वह फैंस को ऑटोग्राफ भी देते नजर आ रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai and Karisma Kapoor Photos: ऐश्वर्या राय के साथ पहली बार करिश्मा कपूर आईं नजर, कही ये बात

फिल्म आरआरआर को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था

गौरतलब है कि फिल्म आरआरआर को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर पाने में सफल रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। यह फिल्म पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: अनन्या पांडे ने ब्लैक ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, हॉटनेस देख फैंस ने कहा- हाउ लवली

आरआरआर के जापान में रिलीज होने से फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित है

जापान में फिल्म आरआरआर के रिलीज होने से फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित है। फैंस के उत्साह को देखकर लगता है कि फिल्म जापान में भी रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करेगी। इस बीच जूनियर एनटीआर फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। आरआरआर ऑस्कर के रेस में भी शामिल है। सभी इसके लिए प्रयास कर रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)