विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी भी तरह के दबाव से दूर रहती हैं Rubina Dilaik, एक्ट्रेस ने बताया बच्चों के लिए कैसे निकालती हैं समय

Published: Sun, 09 Feb 2025 09:44 PM (IST)

रुबीना दिलैक को टेलीविजन की छोटी बहू के नाम से जाना जाता है। शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक को है लिखने का शौक (Photo: Instagram)
रुबीना दिलैक को है लिखने का शौक (Photo: Instagram)

HighLights

  1. दो बच्चों की मां हैं रुबीना दिलैक
  2. रुबीना की बेटियों का नाम है एधा और जीवा
  3. शादी के 5 साल बाद बनीं मां

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री लोग टैग बड़ी जल्दी देते हैं। अभिनेत्री रुबीना दिलैक को बास लेडी का टैग मिला है। इस बारे में बात की हमने उनसे तो रुबीना ने हमें बेहतरीन जवाब दिया।

मुझे खुद से बहुत उम्मीदें हैं - रुबीना

क्या इस टैग का उन पर कोई दबाव होता है? इस पर रुबीना ने कहा, ‘मैं किसी टैग का दबाव नहीं लेती हूं। वैसा भी मेरा व्यक्तित्व ऐसा रहा है, जहां मैं कोई दबाव नहीं लेती। मैं केवल उन उम्मीदों का ध्यान रखती हूं, जो स्वयं से हैं। जब यह साल शुरू हुआ तो मैंने यही सोचा कि मैं स्वयं को किसी भी दायरे में नहीं बाधूंगी। मैं चाहती हूं कि मेरे लिए अलग-अलग रास्ते खुलें। मेरी ईमानदारी,निष्ठा हमेशा अपने काम के लिए ही रही है। मेरा काम मुझे जिस दिशा में लेकर जाएगा, मैं खुशी से उस रास्ते पर चल पड़ूंगी।’

यह भी पढ़ें: रैंप पर वॉक करते हुए लड़खड़ाया Rubina Dilaik का पैर, मुंह के बल गिरते-गिरते बची एक्ट्रेस

रुबीना बच्चों को नहीं दे पाती हैं समय?

बता दें कि पिछले साल रुबीना दो प्यारी जुड़वां बेटियों की मां बनी हैं। वहीं जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या वो इतने बिजी सेड्यूल में बच्चों को समय दे पाती हैं। इस पर वह कहती हैं,‘मैं यह नहीं कहूंगी कि जीवन बहुत खूबसूरत और आसान है, क्योंकि ऐसा नहीं है। खासकर तब, जब मैं सेट पर 18-20 घंटे काम करती हूं। जब घर जाती हूं तो उनके सोने का समय ऐसा बना हुआ है कि वे जाग रही होती हैं। उनके सोने के समय के साथ अपने समय का तालमेल बिठाना पड़ता है। इसके साथ ही अगले दिन पूरी ऊर्जा के साथ सेट पर काम करने के लिए लौटना पड़ता है, जो कठिन होता है, लेकिन कामकाजी मांओं के पास विकल्प भी क्या है!’

रुबीना को लेखन से है प्रेम

इसके अलावा रुबीना को लिखना पढ़ना भी बहुत पसंद है। वो हर दिन को डायरी में दर्ज करती हैं। रुबीना अपने हर दिन को लिखकर रखना पसंद करती हैं। लेखन के प्रति प्रेम को लेकर रुबीना कहती हैं, ‘मैं हमेशा से ही लेखन को लेकर जुनूनी रही हूं। मुझे जब भी समय मिलता है तो लिखने बैठ जाती हूं। हालांकि मैं जो भी लिखती हूं, वो मेरे विचार होते हैं। हंसते हुए रुबीना कहती हैं,हो सकता है कई बार पढ़ने लायक भी न हों।’

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik की बेटियों का हुआ मुंडन, एक्ट्रेस ने एधा और जीवा की दिल चुराने वाली फोटोज कीं शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।