यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diljit Dosanjh की हो चुकी है शादी? दोस्त का दावा, इंडियन-अमेरिकन हैं सिंगर की वाइफ और बेटा
पॉपुलर पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर Diljit Dosanjh सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। फैंस को उनके गानों के साथ-साथ एक्टिंग भी बहुत पसंद है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'क्रू' में कस्टम ड्यूटी ऑफिसर बनकर एयर होस्टेस की छुट्टी करने वाले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के लुक्स की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। एक्टिंग के साथ ही उनकी सिंगिंग के भी जलवे फिल्मों में देखने को मिलते हैं।
इन दिनों दिलजीत दोसांझ अपकमिंग मूवी 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर ट्रेंड में हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सहित कई कलाकारों से सजी ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस मूवी के साथ ही दिलजीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हैं, जिसके बारे में वो ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते।

दिलजीत दोसांझ की शादी को लेकर आई ये खबर
कई दिनों से दिलजीत दोसांझ की शादी को लेकर चर्चा है। ये अफवाह उड़ी है कि वह शादीशुदा हैं और बीवी और बच्चा विदेश में रहते हैं। एक्टर-सिंगर ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अब उनकी शादी को लेकर एक नई और बड़ी जानकारी सामने आई है।
इंडियन-अमेरिकन से हुई है शादी
हिंदुस्तान टाइम्स में दिलजीत दोसांझ की शादी से जुड़ी कुछ अपडेट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिलजीत की शादी इंडियन-अमेरिकन लेडी से हुई है और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, इस बारे में ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई।
खबरें और भी
.jpg)
इसके पहले रणवीर अल्हाबादिया को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि वह अपनी फैमिली के क्लोज नहीं रहे। वह सिर्फ 11 साल के थे, जब उनके पेरेंट्स ने उन्हें गांव से दूर उनके मामा के साथ रहने के लिए भेज दिया। उस जमाने में मोबाइल भी नहीं हुआ करते थे। इसलिए लुधियाना आने के बाद दिलजीत अपने परिवार से बात नहीं कर पाते थे, जिस कारण वह अपनी फैमिली से दूर होते चले गए। दिलजीत का उनके पेरेंट्स से कम्युनिकेशन कम होने के कारण रिश्तों में खटास आने लगी थी।