Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ileana Dcruz: शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज? इस मिस्ट्री मैन का नाम आया सामने, बने एक्ट्रेस के जीवनसाथी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 11:34 AM (GMT+05:30)

    Ileana Dcruz इलियाना डिक्रूज फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस पिछले कुछ ...और पढ़ें

    File Photo of Ileana Dcruz. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Ileana Dcruz. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. इलियाना डिक्रूज बनी मां
    2. एक्ट्रेस ने एक अगस्त को दिया बटे को जन्म
    3. एक्ट्रेस की शादी को लेकर जानकारी आई सामने

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना ड्रीक्रूज ने हाल ही में अपने मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने अगस्त की पहली तारीख को बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी शेयर करने के साथ ही इलियाना ने बेटे के नाम का खुलासा भी किया।

    एक्ट्रेस के बच्चे का नाम काओ फीनिक्स डोलन है। इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें कई सिलेब्रिटी फ्रेंड्स ने विश किया है। वहीं, इलियाना की शादी को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

    इलियाना को लेकर सामने आई ये जानकारी

    इलियाना डिक्रूज के मां बनने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। तब से ही इलियाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इलियाना के घर में खुशियों का माहौल है। बता दें कि एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपने बच्चे के पिता का नाम रिवील किया था। काओ फीनिक्स के डैडी का नाम बहरहाल, उन्हें लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।

    इलियाना की हो गई शादी?

    न्यूज पोर्टल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इलियाना डिक्रूज की शादी हो चुकी है। उन्होंने माइकल से इसी साल शादी कर ली थी। यह गुपचुप तरीके से रचाई गई शादी थी। जानकारी के मुताबिक, इस जोड़ी की शादी की रजिस्ट्री की डिटेल्स हाथ लगी हैं, जिसके मुताबिक इलियाना और माइकल ने इसी साल 13 मई को शादी की है। यानी अगर हिसाब लगाया जाए, तो अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के चार हफ्ते बाद ही ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई।

    बता दें कि इलियाना की लंबे वक्त से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस साल अप्रैल में उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी शेयर की थी। इसके बाद जून में होने वाले बच्चे के पिता के लिए प्यारा सा नोट लिखा था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

    उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंट होने की फीलिंग ने उन्हें कितनी खुशी दी है। अपने अंदर एक जिंदगी को पलते देखना कितना प्यारा है। उन्होंने लिखा था कि बहुत से दिन वह अपने बेबी बंप को बढ़ता देख कर खुश हो जाती हैं।