विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 का आ गया पहला रिव्यू; टीवी की Anupamaa ने देख ली फिल्म, बोला कुछ ऐसा कि मच जाएगी 'खलबली'

Published: Thu, 12 Feb 2026 11:18 AM (IST)

धुरंधर 2 अगले महीने सिनेमाघरों में आने वाली है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की सफलता के बाद फैंस इसके सेकंड ...और पढ़ें

टीवी की अनुपमा ने देख ली है 'धुरंधर 2'/ फोटो- Instagram

टीवी की अनुपमा ने देख ली है 'धुरंधर 2'/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की धूम के बाद अब फैंस इसके सेकंड पार्ट का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) मार्च 2026 में 'टॉक्सिक' के साथ सिनेमाघरों में टक्कर लेगी।

स्पाई थ्रिलर फिल्म का ऑडियंस को अभी तक सिर्फ टीजर ही देखना नसीब हुआ है, लेकिन 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने तो फिल्म के कई अहम सींस देख लिए हैं और 'धुरंधर 2' का रिव्यू भी कर दिया है।

'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

रुपाली गांगुली ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'धुरंधर-2' देख ली है। दरअसल, 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली के भाई ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। फिल्म के दो गानों 'शरारत' और 'FA9LA' का निर्देशन विजय गांगुली ने ही किया है।

यह भी पढ़ें- Pakistan में नंबर-1 बनी रणवीर सिंह की धुरंधर, प्रोड्यूसर ने Sholay से की फिल्म की तुलना

रुपाली गांगुली ने कहा, "मैंने धुरंधर' दो बार थिएटर में देखी है। क्या गजब की फिल्म है। मैं इसके सेकंड पार्ट के आने का इंतजार नहीं कर सकती। कल मैंने 'धुरंधर 2' के कुछ हिस्से देखे हैं। जब मेरा भाई विजय फिल्म की कुछ एडिटिंग कर रहा था, उस समय हम वीडियो कॉल पर थे। उसने मुझे 'धुरंधर 2' के कुछ शॉट्स दिखाए। क्या सॉलिड शॉट्स थे। मैंने उससे वह रिवाइंड कराए और दोबारा देखे। हर फ्रेम बहुत ही शानदार था।"

rupali ganguly watch dhurandhar 2 (2)

'धुरंधर-2' में दिखाया जाएगा पूरा मिशन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट में जहां कराची के 'लियारी' में गैंगस्टर का नेटवर्क कैसे काम करता है इस बारे में दिखाया गया था, तो वहीं अब स्पाई थ्रिलर फिल्म के इस सेकंड पार्ट में कहानी रणवीर सिंह के किरदार पर फोकस होगी, जो एक इंडियन जासूस है और वह हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में घुसता है। इसके अलावा 'धुरंधर' मिशन क्या था, इसे भी आदित्य धर विस्तार से दिखाएंगे।

rupali ganguly watch dhurandhar 2

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का किरदार ज्यादा है। इसके अलावा रहमान डकैत को पहले पार्ट में मार दिया गया था, लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह सेकंड पार्ट में फ्लैशबैक सीन्स में होंगे। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा धुरंधर 'द रिवेंज' का ट्रेलर, मेकर्स बना रहे बड़ा प्लान