Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruslaan Trailer: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा Aayush Sharma की फिल्म 'रुसलान' का धमाकेदार ट्रेलर

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 03:33 PM (IST)

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इस मूवी में अभिनेता एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। ...और पढ़ें

    कब रिलीज होगा रुसलान का ट्रेलर (Photo Credit: Instagram)
    कब रिलीज होगा रुसलान का ट्रेलर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगा रुसलान का ट्रेलर
    2. मेकर्स ने दिया इसे लेकर बड़ा अपडेट
    3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) इन दिनों अपनी फिल्म रुसलान (Ruslaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय के बाद वह किसी एक्शन थ्रिलर मूवी में दिखाई देने वाले हैं। अब उनकी इस मूवी से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

    फिल्म का टीजर भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जिसमें आयुष शर्मा अपने एक्शन से हर किसी को इंप्रेस करते हुए दिखाई दिए। टीजर के बाद से ही अब फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कब आने वाला है रुसलान का ट्रेलर।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan Teaser: 'रुसलान ' के टीजर पर आया Salman Khan का रिएक्शन, 'जीजा' आयुष शर्मा के लिए कह गए ये बात

    कब आएगा रुसलान का ट्रेलर?

    आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए। हालांकि, उनकी यह मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में अब उन्हें रुसलान से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें उनका एक्शन अवतार दिखाई देने वाला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

    अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट का एलान कर दिया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि आयुष हाथ में बंदूक लिए खतरनाक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके साथ और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अब होगा असली हंगामा 'रुसलान' और उसकी गैंग तैयार है। ट्रेलर कल यानी 5 अप्रैल को रिलीज होगा।

    खबरें और भी

    मेकर्स ने मिलाया एनएच स्टूडियोज के साथ हाथ

    बता दें कि रुसलान के मेकर्स ने हाल ही में एनएच स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। एनएच स्टूडियोज अपने शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए फेमस है। करण बुटानी के निर्देशन में बनी फिल्म रुसलान 26 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा और अभिनेता जगपति बाबू भी अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan: आयुष शर्मा को मिला Rohit Shetty का साथ, Salman Khan से पहले सपोर्ट में आया 'सिंघम' डायरेक्टर