Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan की भांजी सुरानिका की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई Saba Azad, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:09 PM (GMT+05:30)

    सबा ने सोशल मीडिया पर रोशन परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक भी नजर रहे हैं। सबा आजाद ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक के साथ-साथ उनके परिवार ...और पढ़ें

    hrithik roshan, saba azad Photo Credit Instagram
    hrithik roshan, saba azad Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Saba Azad And Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की लव स्टोरी की अब फेमस हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। अब सबा ने सोशल मीडिया पर रोशन परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक भी नजर रहे हैं।

    सुरानिका के बर्थडे में शामिल हुई सबा

    सबा आजाद ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक के साथ-साथ उनके परिवार वालों के दिलों पर भी राज कर रही है। हाल ही में वह राकेश रोशन के जन्मदिन में शामिल हुई थी तो वहीं अब ऋतिक की भांजी सुरानिका के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    सबा ने सुरानिका के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट

    सबा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर सुरानिका के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट पोस्ट लिखा है, “बीती रात हमारे सुरू बीन के जन्मदिन सेलिब्रेशन रहा। जन्मदिन मुबारक हो, सबसे प्यारी, सबसे बहादुर @सुरनिका हमेशा खुश रहें। इस पोस्ट में पूरा रोशन परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saba Azad (@sabazad)

    सबा और ऋतिक की लव स्टोरी

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद ट्विटर पर मिले थे। यहीं से दोनों की बातों का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद गोवा में दोनों को वेकेशन पर एन्जॉय करते देखा गया थ। अब सबा रोशन फैमिली के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करती नजर आती है।

    खबरें और भी

    ऋतिक की आने वाली फिल्में

    वर्क फ्रंट की बात करें तो  सबा आजाद ने अब कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' और 'दिल कबड्डी' जैसी मूवीज हैं। इसके अलावा उन्होंने 'स्ट्रेन्जर्स इन द नाइट', 'प्योर वेज' और 'कनेक्टेड' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है।

    सबा आजाद को हाल ही में अभय पन्नू की 'रॉकेट ब्वॉयज 2' नाम की वेब सीरीज में भी देखा गया था। वहीं, ऋतिक को बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। जल्द ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। यह 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था।