Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saba Azad: साड़ी में सबा आजाद ने लूटी लाइमलाइट, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का देसी लुक देख दिल हारे ऋतिक रोशन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:34 PM (IST)

    सिंगर-एक्टर सबा आजाद पिछले काफी समय से बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने देसी लुक में कुछ ...और पढ़ें

    File Photo of Saba Azad and Hrithik Roshan
    File Photo of Saba Azad and Hrithik Roshan

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर साथ देखा जा चुका है। यही नहीं, बल्कि सबा आजाद ने ऋतिक और उनके कजिन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भी हिस्सा लिया था। सबा और ऋतिक, दोनों ही एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।

    डेटिंग के रूमर्स के बीच सबा आजाद ने इंडियन वियर में कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद ऋतिक रोशन उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

    सोशल मीडिया पर छाई सबा आजाद की तस्वीरें

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद के पेयर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। फैंस ने इनकी जोड़ी को ग्रीन सिग्नल दिखाया है। हालांकि, दोनों की तरफ से एक दूसरे को डेट करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन इनकी कई तस्वीरों ने अब तक सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ऐसी ही कुछ फोटो सिंगर-एक्टर सबा आजाद ने शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा।

    देसी लुक में छाईं सबा आजाद

    सबा आजाद ने साड़ी में अपने फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिल्वर शिमरी साड़ी में सबा बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें बालों से खेलते देखा जा सकता है, तो दूसरे में उन्होंने कैमरे के सामने किलर पोज दिया है। यह पहली बार है जब फैंस ने सबा को इस देसी अवतार में देखा हो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saba Azad (@sabazad)

    सबा की फोटो पर ऋतिक ने किया यह कमेंट

    अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को साड़ी में देख विक्रम वेधा एक्टर ऋतिक रोशन ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'आई सी यू।' न सिर्फ ऋतिक, बल्कि मनीष मल्होत्रा और पश्मीना रोशन ने भी देसी गर्ल बनीं सबा आजाद के लुक की तारीफ की। यहां तक कि फैंस को भी साड़ी में सबा आजाद काफी पसंद आईं।

    खबरें और भी

    ऋतिक रोशन-सबा आजाद वर्कफ्रंट

    बात अगर वर्कफ्रंट की करें, तो ऋतिक रोशन की अगली फिल्म 'फाइटर' है, जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा 'वॉर' मूवी का सीक्वल भी चर्चा में है, जिसके मेन लीड ऋतिक हो सकते हैं। वहीं, सबा आजाद को 'रॉकेट ब्वॉयज 2' में देखा जा सकता है।