Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saba Azad Video: रैंप पर झूमती नजर आईं सबा आजाद, वीडियो देख यूजर्स बोले- ''ड्रग्स लेकर आई है'

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:51 PM (IST)

    ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड सबा आजाद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सबा आजाद का एक लेटेस्ट वीडिय ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सबा आजाद (Photo Credit-Instagram)
    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सबा आजाद (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. रैंप पर झूमना सबा आजाद के लिए बना मुसीबत
    2. बुरी तरह ट्रोल हुईं सबा आजाद
    3. इस वजह से नेटिजंस के निशाने पर सबा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनते रहते हैं। खासतौर पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) की वजह से एक्टर का नाम काफी सुर्खियां बटोरता।

    इस बीच सोशल मीडिया पर सबा आजाद का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबा रैंप पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। आलम ये है कि अब इस वीडियो को लेकर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की लेडी लव को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

    रैंप पर झूमना सबा आजाद के लिए बना मुसीबत

    ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सबा आजाद को ट्रोल किया जाता है। इतना ही एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो को भी नेटिजंस आए दिन टागरेट करते हैं। इस बीच सबा आजाद का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे फिल्मी ज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रैंप वॉक के दौरान सबा हाथ में माइक लिए झूमती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सबा ने कुछ शानदार डांसिंग मूव्स भी दिखाए हैं।

    खबरें और भी

    लेकिन कुछ लोगों का सबा का ये वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और अब यूजर्स ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि नेटिजंस ने सबा के इस वीडियो पर किस-किस तरह से कमेंट किए हैं।

    बुरी तरह ट्रोल हुईं सबा आजाद

    सबा आजाद के इस लेटेस्ट वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है- ''लगता है आज कुछ ज्यादा लगा ली है।'' दूसरे यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है- ''ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने रैंप वॉक से पहले शायद ड्रग्स लिया है। वो होश में नहीं नजर आ रही है। इसने जरूर किसी चीज का नशा किया है।''

    इस तरह से तमाम यूजर्स सबा आजाद को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। आलम ये है कि सबा के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- Saba Azad Video: 'मेरी फोटो का क्या करोगे, पैपराजी पर फूटा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का गुस्सा