विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के बाद इस धांसू फिल्म में IPS अफसर बनेंगी साई पल्लवी, धनुष-ममूटी के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:37 PM (IST)

साई पल्लवी, जिन्होंने हाल ही में 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाया, अब फिल्म 'ओएम: चैप्टर 1 में आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी की भूमिका में दिखेंगी।

आईपीएस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी साईं

आईपीएस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी साईं

HighLights

  1. साई पल्लवी 'निभाएंगी नित्या रेड्डी का रोल

  2. धनुष और ममूटी के साथ पहली बार शेयर करेंगी स्क्रीन

  3. क्या है ओम चैप्टर 1 की कहानी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में माता सीता का रोल निभाया है। वहीं एक्ट्रेस बहुत जल्द एक और स्पेशल प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

धनुष और ममूटी की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' में अभिनेत्री साई पल्लवी IPS अधिकारी नित्या रेड्डी का किरदार निभाएंगी।

क्या है 'ओम' की कहानी?

नित्या एक काबिल अधिकारी हैं, जो एक ऑपरेशन के सिलसिले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से जुड़ती हैं। वह लाल चंदन की तस्करी के एक मामले की जांच कर रही हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ताल्लुक रखने वालीं नित्या का उन जंगलों से एक निजी जुड़ाव है, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026-11-10 at 12.34.47 PM

नित्या के पिता, जो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (भारतीय वन सेवा) में अधिकारी थे, इन्हीं जंगलों की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। वहीं साई की फिल्म अमरन से ओम का दिलचस्प संयोग भी है जिसके बारे में एक्ट्रेस ने बात की।

ममूटी के साथ काम करना चाहती थीं साईं

इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अमरन के दौरान मैं लगातार ममूटी का नाम सुनती रहती थी और अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। 'अमरन' के समय ही मैंने राजकुमार जी से उनकी अगली फिल्म में काम करने की इच्छा जता दी थी।'

'मैंने अपने लिए जगह पहले ही रिजर्व कर ली थी, लेकिन उन्होंने सच में ऐसा कर दिखाया। इसमें मेरे स्टंट सीक्वेंस भी हैं। इन सीन्स को करना मेरे लिए एक यादगार और काफी सीखने वाला अनुभव रहा।'

Sai (1)

साई ने निर्देशक राजकुमार की महिला किरदारों को लिखने की शैली की तारीफ करते हुए भी कहा,'वे हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर हैं। महिला किरदारों को लिखने का उनका तरीका शानदार है। फिल्म में मेरा किरदार काफी लेयर्ड है।' बता दें कि 'ओम' में धनुष और मम्मूट्टी पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' का हाल देख चुके हो! मुकेश खन्ना ने Ramayana के मेकर्स को दी चेतावनी, बोले- कमाई के चक्कर में...

यह भी पढ़ें- 'ये डिवोशनल फिल्म नहीं...' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।