विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan Birthday: रोमांटिक हीरो की छवि तोड़ खूंखार बने सिनेमा के सैफ, क्या आपने देखी हैं उनकी ये फिल्में

Published: Thu, 15 Aug 2024 04:10 PM (IST)

साल 1993 में फिल्म परंपरा से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान 16 अगस्त 2024 को अपना ...और पढ़ें

सैफ अली खान का 54वां जन्मदिन/ फोटो- Jagran Graphics
सैफ अली खान का 54वां जन्मदिन/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. जब खुद को ही सैफ अली खान ने दी चुनौती
  2. पर्दे पर कभी बने पुलिस ऑफिसर तो कभी विलेन
  3. 54 साल के हुए छोटे नवाब सैफ अली खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पटौदी खानदान के छोटे नवाब सैफ अली खान ने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया था। उनकी गिनती उस दशक के रोमांटिक हीरोज में होती है। एक समय था जब उनके क्यूट लुक्स और चॉकलेटी ब्वॉय अंदाज पर फीमेल फैंस दिल हार बैठती थीं।

साल 1993 में फिल्म 'परम्परा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले सैफ अली खान ने हम-तुम, कल हो ना हो, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, क्या कहना और हम साथ-साथ है जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैसे-जैसे इंडस्ट्री चेंज हुई, वैसे-वैसे सैफ ने भी अपनी रोमांटिक हीरो की छवि तोड़कर किरदारों के साथ चुनौतियां स्वीकार की।

उन्होंने कई ऐसे रोल्स किए, जिनमें उन्होंने जान फूंक दी और अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया। सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वह बेहद ही अलग किरदार में नजर आए हैं।

कालाकांडी

सैफ अली खान ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' में राइलिन का किरदार अदा किया था। इस डार्क कॉमेडी फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसे जैसे ही ये पता चलता है कि वह अपने कैंसर की लास्ट स्टेज पर है, तो वह अपनी पूरी जिंदगी को एक ही दिन में जीने का निर्णय लेता है। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया।

सेक्रेड गेम्स

साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान ने पुलिस अधिकारी सरताज सिंह का किरदार अदा किया था। वह वेब सीरीज में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस किरदार को निभाते हुए छोटी-छोटी बारीकियों का ध्यान रखा था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में सैफ अली खान को कॉप किरदार के लिए काफी सराहना की थी।

तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर

सैफ अली खान ने सिर्फ पॉजिटिव किरदारों को निभाने की चुनौती को स्वीकार नहीं किया, बल्कि उन्होंने खूंखार विलेन के किरदार भी निभाए। अजय देवगन-काजोल स्टारर फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान ने उदयभान राठौड़ का किरदार अदा किया था, जो पेशे से एक मुगल जनरल था और बहुत ही चालाक और निर्दयी था। विलेन के रूप में उन्हें देखकर फेंस भी हैरान हो गए थे।

कुर्बान

करीना कपूर और सैफ अली खान की रियल लाइफ जोड़ी भले ही सुपरहिट हो, लेकिन फिल्मों में दोनों का जादू नहीं चल पाया। साल 2009 में रिलीज फिल्म 'कुर्बान' में सैफ अली खान ने एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का किरदार निभाया था, जो एक टेरिरिस्ट एक्टिविटी में शामिल होता है। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और कॉम्प्लेक्स से भरपूर था।

लाल-कप्तान

साल 2019 में रिलीज हुई मूवी 'लाल कप्तान' में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जिसमें ऑडियंस ने भी उन्हें कभी इमेजिन नहीं किया होगा। वह रिवेंज सागा फिल्म में नागा साधु की भूमिका में दिखाई दिए थे। मूवी में खूंखार योद्धा का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान इसमें रहमत खान के शिकार पर निकलते हैं, ताकि वह उससे अपना पुराना बदला ले सके। इस तरह के किरदार में सैफ अली खान को कभी नहीं देखा गया।

गो गोवा गोन

जोम्बी कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गोन' में सैफ अली खान के ब्लॉन्ड हेयर, उनकी लैंग्वेज ने मूवी में जान डाल दी थी। फिल्म में उन्होंने बोरिस का किरदार अदा किया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

ओमकारा

सैफ अली खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'ओमकारा' भी है, जिसमें उन्होंने 'ईश्वर लंगड़ा त्यागी' का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार काफी चालाक और दूसरों को अपनी बातों में बहकाने वाला था।

मूवी में जैसे वह किरदार में उतरे थे, उसे देखकर यही लग रहा था मानों ये किरदार उनके लिए ही लिखा गया हो। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में भी उन्होंने लंकापति रावण का किरदार अदा किया था। आने वाले समय में सैफ अली खान कई और बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।