विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देवरा' में होगा सैफ अली खान और Jr. NTR के बीच जबरदस्त एक्शन सीन, भारी बारिश के बीच गोवा में शूटिंग जारी

Published: Mon, 17 Jun 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर फैंस ...और पढ़ें

'देवरा' फिल्म से जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान
'देवरा' फिल्म से जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान

HighLights

  1. जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म है 'देवरा'
  2. सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी हैं फिल्म की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा
  3. एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहली बार फैंस को जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस हाई ड्रामा फिल्म की शूटिंग लंबे समय से जारी है। नामी स्टार कास्ट होने के चलते फैंस की फिल्म को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इस बीच 'देवरा' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 

शूटिंग लोकेशन से आई 'देवरा' की तस्वीरें

'मैन ऑफ द मासेज' कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) 'आरआरआर' फिल्म की सक्सेस के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। ऐसे में फिल्म में उन्हें लेकर लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा हैं। इस बीच 'देवरा' की शूटिंग लोकेशन से कुछ तस्वीरें आई हैं, जिसे देख एक्टर्स के साथ ही पूरी क्रू की मेहनत की लोगों ने तारीफ की है।

साउथ के मशहूर कोरियोग्राफर रतनावेलु ने गोवा में फिल्म की शूटिंग को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि देवरा फिल्म की शूटिंग खराब से खराब मौसम में भी कैसे पूरी की जा रही है।

भारी बारिश के बीच शूट हुआ एक्शन सीन

रतनावेलु ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जूनियर एनटीआर की फोटोज शेयर नहीं कीं। लेकिन जिस सीन की तस्वीरें शेयर की हैं, उसके बारे में जरूर लिखा। उन्होंने ट्वीट में बताया, 'गोवा में भारी बारिश और खराब मौसम के बीच जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए। इसके लिए मेरे कैमरे क्रू, लाइट क्रू, स्टंट क्रू और टीम देवरा को धन्यवाद करना चाहूंगा।'

विलेन के रोल में होंगे सैफ

'देवरा' में एक बार फिर सैफ अली खान विलेन के रोल में होंगे। इसके पहले 'आदिपुरुष' में उन्होंने रावण का रोल किया था। वहीं, जूनियर एंटीआर फिल्म के लीड हीरो होंगे। कोराटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी 'देवरा: पार्ट 1' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 27 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Sridevi का भी जूनियर एनटीआर-राम चरण के परिवार से है कनेक्शन, 'देवरा' एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।