Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Saif Ali Khan Update: 23 जनवरी तक हिरासत में भेजा गया आरोपी, पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

Saif Ali Khan News Updates: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 20 सदस्यों की टीम तैयार की थी। तीन दिन से लगातार आरोपी की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। हमलावर की पहचान मोहम्मद शहजादा के रूप में हुई है। बांद्रा कोर्ट ने हमलावर को 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजने का फैसला सुनाया।

By Tanya Arora Sun, 19 Jan 2025 02:28 PM (IST)
News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की रात 2 बजे संदिग्ध आरोपी ने हमला किया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। सैफ की मेड ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये मांगे थे। इस मामले में राहत की बात यह है कि एक्टर खतरे से बाहर हैं। 

तीन दिन बाद हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को शनिवार की रात ठाणे से गिरफ्तार किया। जिसके बाद रविवार को हमलावर की मेडिकल जांच करवाई गई और उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। हमला करने वाले व्यक्ति को 23 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। 

19 Jan 20252:28:18 PM
23 जनवरी तक पुलिस रिमांड में रहेगा हमलावर

 सैफ अली खान पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजादा को बांद्रा कोर्ट ने 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा। 

19 Jan 20252:05:59 PM
आज दर्ज हो सकता है सैफ अली खान का बयान

लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान का आज बयान दर्ज कर सकती है मुंबई पुलिस, करीना का भी बयान दोबारा दर्ज हो सकता है। 

19 Jan 20251:58:17 PM
हमलावर ने सैफ पर हमला करने के कुछ घंटों बाद क्या किया?

सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। अब अपडेट सामने आ गया है कि अपराधी ने वारदात को अंजाम देने के बाद क्या कुछ किया। उसने वर्ली के उस होटल में नाश्ता किया, जहां वह पहले काम करता था और गूगल पे के जरिए भुगतान किया। वहां से आरोपी मोहम्मद शहजाद वापस दादर आया और फिर दादर से ठाणे चला गया। वह ठाणे के एक होटल में काम कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि जब पता चला कि पांडे नाम के एक शख्स ने उसे काम पर रखा था तो पुलिस ने उस शख्स को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में उसका बयान भी दर्ज करेगी।

19 Jan 20251:44:29 PM
Saif Ali Khan पर हमला करने वाले शख्स को कोर्ट में पेश किया

 सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने रिमांड के लिए मुंबई कोर्ट में पेश किया। 

19 Jan 20251:40:07 PM
सैफ अली खान के 7 अपकमिंग प्रोजेक्ट में हो सकती है देरी

सैफ अली खान पर हुए हमले की वजह से उनके कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी फर्क पड़ सकता है। अभिनेता फिलहाल गंभीर चोटों की वजह से पूरी तरह से रेस्ट पर हैं। सैफ अली खान इस वक्त 7 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में जेवेल थीफ: द रेड सन चैप्टर है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके अलावा वह रेस 4, प्रभास-लेड स्पिरिट, देवरा: पार्ट 2, क्लिक शंकर सहित कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। 

19 Jan 20251:31:57 PM
हमलावर को लेकर भाभा अस्पताल पहुंची मुंबई पुलिस

सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शहजाद को लेकर मुंबई पुलिस बांद्रा के भाभा हॉस्पिटल में पहुंच चुकी है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद हमलावर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

19 Jan 20251:29:52 PM
सैफ का हाल पूछने हॉस्पिटल पहुंचीं करीना कपूर

 सैफ अली खान 16 जनवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ऐसे में आज रविवार को फिर से करीना कपूर अपने बेटों के साथ पति को देखने के लिए पहुंची हैं।

19 Jan 20251:15:11 PM
Saif Ali Khan के हमलावर की होगी मेडिकल जांच

 सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हमलावर से पूछताछ के बाद अब उसे बांद्रा के भाभा हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए लेकर जाएगी।

19 Jan 20259:38:28 AM
बांग्लादेश से भागकर भारत आया था आरोपी

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स बांग्लादेशी है। वह पिछले 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह मुंबई के आसपास के इलाकों में भी रहा। वह हमले से 15 दिन पहले ही मुंबई वापस आया था। 

19 Jan 20258:06:44 AM
बार-बार नाम बदल रहा हमलावर

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स बार-बार अपना नाम बदल रहा है। वह कभी अपन नाम विजय दास बता रहा है तो कभी बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास। हमलावर एक रेस्तरां में वेटर का काम करता था। 

19 Jan 20253:38:30 AM
सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में बांद्रा पुलिस ने रविवार को आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र करीब 24 साल की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ बीजे है और मोहम्मद आलियान ने ही 16 जनवरी को सैफ के घर में घुसकर उन पर हमला किया था।

19 Jan 20252:52:33 AM
मुंबई पुलिस ने अभिनेता के आवास से चाकू का हिस्सा बरामद किया

 अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए चाकू का एक हिस्सा उनके बांद्रा स्थित आवास से बरामद किया गया है।

18 Jan 202511:58:13 PM
हमलावर के तौर पर हुई पहचान

मुंबई पुलिस की टीम ने संदिग्ध की पहचान हमलावर के तौर पर की है। अब अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद टीम अपने साथ उसे मुंबई ले जाएगी।

18 Jan 202511:55:50 PM
पूछताछ के बाद बाहर आई मुंबई पुलिस

 दुर्ग आरपीएफ पोस्ट से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम बाहर आ चुकी है।

18 Jan 202510:34:00 PM
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने बदले थे कपड़े

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान हमला मामले के आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जुहू के पास अपने कपड़े बदल लिए थे।

18 Jan 20259:31:07 PM
Saif ali khan: रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

 मुंबई पुलिस के फोटो कन्फर्म करने के बाद RPF की टीम ने छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया था। अब मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है और संदिग्ध से सैफ अली खान हमले के मामले में पूछताछ करेगी। 

18 Jan 20259:17:03 PM
Saif Ali Khan पर जिस चाकू से हमला हुआ वह मिल गया

 सैफ अली खान पर हमलावर ने जिस चाकू से वार किया था, मुंबई पुलिस ने उसे भी ढूंढ निकाला है। उसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। 

18 Jan 20257:08:22 PM
करीना कपूर को दोबारा बुला सकती है मुंबई पुलिस

 करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को मुंबई पुलिस दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है। अब तक दो बार दर्ज हो चुका है एक्ट्रेस का स्टेटमेंट।

18 Jan 20256:50:58 PM
पुलिस ने आकाश नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया

सैफ अली खान हमले मामले में पुलिस सख्ती से काम करती नजर आ रही है। अब मुंबई पुलिस ने आकाश नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

VIDEO | Attack on Saif Ali Khan: "We got a call from the Mumbai Police in the afternoon today and also received a photograph of the suspect. He was travelling by Jnaneshwari Express, and we were asked to detain him. We checked the train and found him in one of the coaches,… pic.twitter.com/jdVytqTPQs

— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2025
18 Jan 20255:54:40 PM
Rakhi Sawant ने सैफ अली खान से किए ये सवाल

 सैफ अली खान पर हुए हमले से राखी सावंत हैरान हो नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, सैफ करोड़पति होने के बाद भी आपके घर में कैमरे नहीं हैं। आपको मेरी करीना की सुरक्षा के लिए घर में कैमरे लगवाने चाहिए। आप असल जिंदगी है हीरो जरूर हैं। मुझे पहले लगता था कि केवल अक्षय कुमार ही एक्शन में एक्सपर्ट हैं, लेकिन आप भी किसी से कम नहीं हैं।

18 Jan 20255:26:06 PM
पुलिस ने सैफ मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया

 सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है।  

18 Jan 20254:12:50 PM
डॉक्टर ने सैफ का बयान लेने पर क्या कहा?

पुलिस आज शाम को सैफ अली खान का बयान लेने वाली थी। हालांकि, अब डॉक्टरों ने पुलिस को स्टेटमेंट नहीं लेने की बात कही है।

18 Jan 20254:11:22 PM
सैफ मामले में पुलिस 2 शख्स से पूछताछ कर रही है

सैफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। संदिग्ध की तीसरी सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुकी है। वहीं, पुलिस 2 शख्स से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, फिंगरप्रिंट फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

18 Jan 20253:33:08 PM
Saif Ali Khan हमले केस में संदिग्ध से चल रही है पूछताछ

 मुंबई पुलिस ने दूसरे संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। 

18 Jan 20251:38:46 PM
करीना ने पुलिस को बयान में क्या-क्या बताया

बीते दिन मुंबई पुलिस ने करीना कपूर के घर जाकर उनका बयान रिकॉर्ड किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया था कि हमलावर बहुत ही आक्रामक था। सैफ ने बच्चों को बचाया और उन्हें 12वें फ्लोर पर भेजा। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस हमले की वजह से वह काफी घबरा गई थीं। 

18 Jan 20251:34:42 PM
Saif Ali Khan केस में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा

 मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक और संदिग्ध को पकड़ा और उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आए। 

18 Jan 20251:06:57 PM
Saif Ali Khan का बयान दर्ज करने गई थी मुंबई पुलिस

 लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का बयान दर्ज करने मुंबई पुलिस गई थी। बोलने में परेशानी होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाया था। अब अपडेट सामने आया है कि पुलिस आज शाम को एक्टर का बयान दर्ज करेगी।

18 Jan 20251:04:57 PM
Saif Ali Khan पर हुए हमले पर शिल्पा शेट्टी का आया रिएक्शन

 बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। 

18 Jan 202512:48:16 PM
Saif Ali Khan को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से पूछताछ

 करीना कपूर के अलावा सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर से भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने उससे बयान दर्ज करते वक्त क्या-क्या पूछा और साथ ही करीना कपूर और सैफ अली खान के परिवार की तरफ से किसी तरह से सम्पर्क किया गया या नहीं। 

#WATCH | Mumbai: Bhajan Singh, the auto-rickshaw driver who took Actor Saif Ali Khan to Lilavati Hospital, says "I was called there (Bandra Police Station) for questioning...I did not think about money that night...I have not been contacted by Kareena Kapoor or anyone else so… pic.twitter.com/pXHPsSkOp2

— ANI (@ANI) January 18, 2025
18 Jan 202512:42:22 PM
सोशल मीडिया पर लीक हुए Saif Ali Khan के हेल्थ इंशोरेस डॉक्यूमेंट

 लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान के हेल्थ इंशोरेंस डिटेल्स लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सर्जरी के लिए 35.95 लाख रुपए का क्लेम किया था, जिसमें से इंशोरेंस कंपनी ने 25 लाख रुपए का अप्रूवल दिया था। इस डॉक्यूमेंट में कुछ सेंसेटिव डिटेल्स भी शामिल है, जिसमें उनके लोगों की आईडी, रूम कैटेगरी और अस्पताल से डिस्चार्ज होने की तारीख लिखी हुई है, जोकि 21 जनवरी है। 

18 Jan 202511:02:04 AM
Saif Ali Khan पर हमलावर ने कई वार किए

करीना कपूर ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावर चोरी के इरादे से नहीं आया था और उसने सैफ अली खान पर कई वार किए। 

18 Jan 202510:41:49 AM
हमले के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिखा था संदिग्ध

 संदिग्ध का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि संदिग्ध को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया। दरअसल, वह हुलिया बदलकर हमले के बाद नजर आया।

18 Jan 202510:33:52 AM
हादसे से परेशान हो गई थीं करीना कपूर

पुलिस सूत्रों के हवाले से पता चला है कि करीना हादसे से परेशान हो गई थी, जिसके बाद उनकी बहन करिश्मा उन्हें अपने घर लेकर गई।

18 Jan 202510:32:16 AM
हमले के समय 12वीं मंजिल पर चला गया था सैफ का परिवार

करीना कपूर ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है कि हमले के समय परिवार हमलावर से बचकर 12वें मंजिल पर जाने में सफल रहा था।

18 Jan 202510:27:07 AM
हमलावर ने घर से नहीं चुराई कोई चीज

 करीना कपूर ने अपने बयान में कहा है कि हमलावर काफी एग्रेसिव था, उसने घर से कोई चीज नहीं चुराई। ज्वेलरी सामने ही रखी थी, लेकिन उसने हाथ भी नहीं लगाया।

18 Jan 202510:20:18 AM
वारदात के बाद हमलावर कहां फरार?

 मुंबई पुलिस की टीम लगातार सैफ पर हुए हमले की जांच में लगी हुई है। मामले की पड़ताल के लिए अभिनेता की पत्नी करीना कपूर से लेकर ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज किया गया। हालांकि, अब सैफ पर हमला करने वाले हमलावर के फरार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

18 Jan 202510:17:32 AM
पुलिस ऑटो ड्राइवर से करेगी पूछताछ

भजन सिंह नाम के ऑटो चालक से मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि पुलिस, ड्राइवर से सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने से जुड़े सवाल कर सकती है।

VIDEO | Mumbai: The auto driver who took Saif Ali Khan to the hospital was brought to Bandra Police Station for questioning regarding the brutal attack on the actor.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Nj4Ygy1Duw

— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2025

18 Jan 20258:45:31 AM
अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है मुंबई पुलिस

 सैफ अली खान पर हुए हमले में अब तक उनसे जुड़े 40 से ज्यादा लोगों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने जिनसे पूछताछ की है, वह सभी अभिनेता से जुड़े हुए हैं।

17 Jan 20259:10:11 PM
करीना कपूर का बयान हुआ दर्ज

सैफ अली खान पर हुए हमले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। अब अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने करीना कपूर का बयान उनके घर जाकर लिया है। 

17 Jan 20257:16:40 PM
Saif Ali Khan पर हुए हमले के मामले में पुलिस की जांच तेज

 सैफ अली खान पर गुरुवार को हमला हुआ था। अभिनेता पर छह बार चाकू से वार करने वाला आरोपी अभी तक फरार है। इस मामले में CCTV में कैप्चर हुए एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में मुंबई पुलिस ने ये बताया था कि उसका सैफ अली खान पर हमले के मामले से कोई लेना देना नहीं है। अब इस मामले में पुलिस ने छानबीन की और तेज कर दी है। सैफ अली खान के सभी स्टाफ मेंबर को पुलिस स्टेशन में ले जाकर उनसे पूछताछ चल रही है। 

17 Jan 20256:18:01 PM
सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर ने दिया बयान

सैफ अली खान को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक ने उस रात की पूरी घटना सुनाई है। उन्होंने बताया कि सैफ के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और खून के कारण उनका सफेद कुर्ता लाल हो गया था। लीलावती अस्पताल में पहुंचने के बाद उन्हें भर्ती करवाया गया। 

17 Jan 20255:47:34 PM
30 मिनट में क्या क्या हुआ

सैफ अली खान के घर में काम करने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि गुरुवार की सुबह 1 करोड़ की डिमांड करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन पर भी कई बार चाकू से वार किया था। उस स्टाफ मेंबर ने बताया कि तकरीबन 2 बजे वह संदिग्ध सैफ अली खान के घर में घुसा था और 30 मिनट तक उससे झड़प चली थी। आरोपी को सबसे पहले नैनी एलियम्मा फिलिप ने जेह के रूम में देखा था। कथित तौर पर सबसे पहले उसने नैनी पर हमला किया और उसके बाद सैफ अली खान और दूसरे स्टाफ मेंबर 

17 Jan 20255:28:06 PM
तैमूर के कमरे में सोई थी आया

सैफ अली खान के घर पर हुए हमले में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब पता चला है कि हमले की रात को तैमूर के कमरे में उनकी आया गीता और नौकरानी लीमा सोई हुई थी।

17 Jan 20254:49:05 PM
शाह रुख के घर रेकी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक संदिग्ध को सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि उसका संबंध एक्टर पर हुए हमले से नहीं था। मुंबई पुलिस ने एक बड़ी जानकारी दी कि इस मामले से 2-3 दिन पहले शाह रुख के घर की रेकी हुई थी। अब इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें एक संदिग्ध को किंग खान के घर मन्नत में घुसने की कोशिश करते हुए देखा गया।

17 Jan 20253:40:33 PM
पुलिस के कब्जे में है Saif Ali Khan को लगा चाकू का टुकड़ा

जब हमलावर ने सैफ अली खान को चाकू मारा था, तो उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच का टुकड़ा धंसा रह गया था। जिसे डॉक्टर ने सर्जरी करके निकाला था। अब चाकू के उस टुकड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अन्य टुकड़ा वह तलाश रहे हैं।  

17 Jan 20253:16:17 PM
Saif Ali Khan के मामले से जुड़ा हुआ नहीं था संदिग्ध

सैफ अली खान के केस के नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अब मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिस शख्स को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए लाया गया था, उसका सैफ अली खान के अटैक से कोई ताल्लुक नहीं था। अब तक सैफ अली खान के केस में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Saif Ali Khan Attack Case | The person brought to Bandra police station for questioning is not related to the Saif Ali Khan Attack Case. No one is detained in Saif Ali Khan Attack Case of now: Mumbai police https://t.co/1pZBX0rgl2 pic.twitter.com/vG8WnpTauk

— ANI (@ANI) January 17, 2025
17 Jan 20252:37:12 PM
Saif Ali Khan ने डॉक्टर से पूछे ये सवाल

लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान अब रिकवर कर रहे हैं। सैफ की सर्जरी करने वाले डॉ नितिन डांगे ने बताया कि अभिनेता ने होश में आने के बाद पूछा कि क्या वह शूटिंग कर पाएंगे, क्या वह जिम कर पाएंगे या नहीं। 

17 Jan 20252:05:24 PM
सीढ़ी पर इस समय चढ़ते और उतरते नजर आया संदिग्ध

बीते दिन सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें संदिग्ध को 16 जनवरी रात 2 बजकर 33 मिनट पर सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया। इसके बाद अब एक दूसरी फुटेज में संदिग्ध को रात 1 बजकर 33 मिनटर पर सैफ अली खान के घर में घुसते हुए देखा गया है।

17 Jan 20251:50:34 PM
बेटे सैफ से मिलने पहुंची मां शर्मिला टैगोर

सैफ अली खान से अस्पताल में मिलने पहुंची उनकी मां शर्मिला टैगोर। इसके अलावा, कुणाल खेमू और इब्राहिम खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया।

#WATCH | Saif Ali Khan attack case | Mumbai, Maharashtra: Saif Ali Khans brother in Law Kunal Kemmu and son Ibrahim Ali Khan arrive at Lilavati Hospital pic.twitter.com/brDi34OtYu

— ANI (@ANI) January 17, 2025

17 Jan 20251:25:41 PM
आरोपी हमलावर का दूसरा सीसीटीवी वीडियो आया सामने

घर के अंदर घुसते हुए हमलावर का नया वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिल रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का समय सुबह 1.37 मिनट है। 

17 Jan 20251:13:58 PM
शाहिद नाम के शख्स से पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उसका नाम शाहिद बताया जा रहा है। आरोपी के ऊपर पहले से ही 4-5 केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ अभी भी जारी है। 

17 Jan 202512:59:29 PM
करीना कपूर ने फैंस से की अपील
blog images

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की है। एक्ट्रेस ने लिखा, हमारे लिए गुरुवार का दिन काफी चुनौतियों से भरा रहा। हम अपने फैंस से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हैं। मीडिया से यह अनुरोध है कि किसी भी तरह की अटकलों के आधार पर कवरेज न करें।   

17 Jan 202512:45:15 PM
खून में सने हुए अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान

सैफ अली खान खून में सने हुए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाव उनकी सेहत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, एक हफ्ते के लिए उनके चलने पर रोक लगाई गई है। 

17 Jan 202512:42:15 PM
थोड़ी दूरी से बच गई रीढ़ की हड्डी

सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में गहरा घाव आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी रीढ़ की हड्डी 2 मिमी की दूरी से बची है। 

17 Jan 202512:40:24 PM
अस्पताल में तैमूर को लेकर आए थे सैफ

डाक्टरों ने कई बड़े अपडेट एक्टर सैफ अली खान को लेकर दिए हैं। लेटेस्ट बयान के मुताबिक, सैफ अस्पताल में तैमूर को साथ लेकर गए थे।

#WATCH | Saif Ali Khan Attack Case | Niraj Uttamani, Chief Operating Officer of Lilavati Hospital says, "I was the first one to meet Saif Ali Khan when he came to the hospital. He was drenched in blood but he walked in like a lion with only his small kid, Taimur. Saif Ali Khan is… https://t.co/rAgwvEoZr8 pic.twitter.com/ZAolaDNpPB

— ANI (@ANI) January 17, 2025

17 Jan 202512:33:44 PM
सैफ को चलने-फिरने में नहीं कोई दिक्कत

 सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरा घाव आया है, लेकिन उन्हें चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं है।

17 Jan 202512:28:34 PM
सैफ को है ज्यादा आराम की जरूरत

डॉक्टर ने बयान दिया है कि सैफ अली खान को ज्यादा आराम की जरूरत है। हालांकि, उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

17 Jan 202512:26:10 PM
सैफ की सेहत पर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया बयान

सैफ अली खान की सेहत पर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ा अपटेड दिया है। एक्टर की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

17 Jan 202512:17:48 PM
शाह रुख के घर 2 से 3 दिन पहले हुई थी रेकी

मुंबई पुलिस ने जांच के बाद जानकारी दी है कि शाह रुख खान के घर की एक संदिग्ध ने रेकी की। हालांकि, यह सैफ अली खान के घर हुए हमले से 2 से 3 दिन पहले की बात है। 

17 Jan 202512:16:07 PM
सैफ से पहले शाह रुख के घर की रेकी की थी

शाह रुख के घर रेकी पर पुलिस ने बयान दिया है। इसमें साफ किया गया है कि शाह रुख के मन्नत में रेकी और सैफ अली खान के घर में घुसने वाला एक नहीं है।

17 Jan 202512:09:41 PM
जो सीसीटीवी में नजर आया, क्या वहीं पकड़ा गया?

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान हमले मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। फिलहाल तक यह साफ नहीं हुआ है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले ही व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

VIDEO | Saif Ali Khan knife attack case: Police bring a suspect for questioning at Bandra Police station.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7VLaVmnpM5

— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2025

17 Jan 202511:24:01 AM
गिरफ्तार संदिग्ध से इस मामले में होगी पूछताछ

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से चोरी और हमले के बारे में पूछताछ करेगी। 

17 Jan 202511:20:47 AM
पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया संदिग्ध

सैफ पर हुए हमले में अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए एख शख्स को हिरासत में लिया है।

17 Jan 202511:16:19 AM
मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरास में लिया

 सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

17 Jan 20258:18:03 AM
सैफ-करीना के बेटे जेह बाबा के कमरे में घुसा था चोर

जेह बाबा की नैनी एलियामा फिलिप सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में हुई चोरी की मुख्य गवाह हैं। उन्होंने अपने बयान में खुलासा किया है कि चोर जेह बाबा के कमरे में बाथरूम के जरिए आया था। वह एक करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे थे। बीच-बचाव में उन्हें और सैफ अली खान को चोट आई थी। 

16 Jan 20259:16:05 PM
कल डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान

 जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी सर्जरी सफल रही है और कल 17 जनवरी को सैफ को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

16 Jan 20256:58:43 PM
हमलावर ने मेड को बनाया था बंधक

सैफ अली खान के घर में काम करने वाली नौकरानी से पुलिस ने बयान लिया। इसके बाद अपडेट सामने आया है कि हमलावर ने उन्हें बंधक बनाया था। 

16 Jan 20256:42:24 PM
कमरे में शोर सुनकर आए थे सैफ अली खान

 मेड ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सैफ अली खान कमरे में शोर सुनकर आए थे। वहीं, हमलावर ने एक्टर के आते ही उनके ऊपर हेक्सा ब्लेड से वार किया।

16 Jan 20256:25:49 PM
मेड ने पुलिस को दिया बयान

मेड ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को 2 बजे कोई आवाज सुनाई दी। इसके बाद कमरे के बाहर परछाई नजर आई। फिर हमलावार ने मेड को चुप रहने की धमकी दी। वहीं, सैफ को देखते ही हमलावर ने वार कर दिया। 

16 Jan 20256:17:45 PM
सैफ अली खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लीलावती अस्पातल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर से मुलाका की और उनके परिवार का हेल्थ अपडेट जाना। 

16 Jan 20256:04:05 PM
हमलावर ने की थी 1 करोड़ की मांग

पुलिस की FIR में बड़ा खुलासा हुआ है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

16 Jan 20255:54:12 PM
सीढ़ियों से दौड़ते हुए आरोपी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी का पहला वीडियो सामने आ गया है।

VIDEO | Attack on Saif Ali Khan: CCTV footage shows the alleged attacker fleeing the building through staircase.

(Source: Third Party)#SaifAliKhanInjured pic.twitter.com/VHpAenxFdu

— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2025
16 Jan 20255:13:33 PM
सैफ पर हमला करने वाले हमलावर की फोटो आई सामने
blog images

सीसीटीवी फुटेज की मदद से सामने आ गई सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी हमलावर की पहली फोटो।

16 Jan 20255:12:09 PM
घबराई करीना ने किसे मिलाया था सबसे पहला फोन?

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर ने सबसे पहला फोन इब्राहिम खान को मिलाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी ननद सोहा अली खान और कुणाल खेमू को फोन किया था।

16 Jan 20254:51:08 PM
मुश्किल घड़ी में करीना के साथ खड़ी हुई ये एक्ट्रेस

 सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर का साथ देने के लिए करिश्मा के घर पर उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा पहुंच गई हैं। 

16 Jan 20254:42:01 PM
सैफ अली खान पर हमले में आरोपी पर लगी ये धाराएं

 सैफ अली खान पर हुए हमले में आरोपी पर 331 (4), 331(6), 331(7), बीएनस की धारना 311, 312 के तहत पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

16 Jan 20254:35:04 PM
Saif Ali Khan के घर का चप्पा-चप्पा छान रही है पुलिस

समाचार एंजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस ने न सिर्फ सैफ अली खान के घर में छानबीन की है, बल्कि उनके घर के पीछे जहां से आरोपी घुसा था, उसका भी चप्पा-चप्पा छाना है। वीडियो में एक व्यक्ति ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि चोर यहीं से घर में आया था। 

#WATCH | Maharashtra: An investigation team arrives at the residence of actor #SaifAliKhan in Mumbai to carry out further probe into the attack on him. pic.twitter.com/iaBYpFDx48

— ANI (@ANI) January 16, 2025
16 Jan 20254:29:09 PM
Saif Ali Khan ने इतने करोड़ में खरीदा था घर

 सैफ अली खान मुंबई के खार-बांद्रा रोड पर स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2013 में 48 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उनका ये टैरिस फ्लैट है। 

16 Jan 20254:24:17 PM
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा ये बहुत ही शॉकिंग है
blog images

 द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पूरे इंसिडेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, "ओह माय गॉड..ये बहुत ही शॉकिंग है। डियर सैफ आपके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं"। 

16 Jan 20254:19:22 PM
Celina Jaitly ने Saif Ali Khan को बताया बहादुर

नो एंट्री एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने सैफ पर हुए हमले पर एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्हें बहुत ही बहादुर बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "सैफ अली खान के घर में उन पर हुए हमले की खबर से बहुत हैरान और दुखी हूं। उस बहादुर इंसान के बारे में बोलने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, जिसने अपने परिवार को बचाने के लिए छह बार चाकू खाया। इस तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है और बहुत ही डिस्टर्ब करने वाली है, खासकर उस जगह पर जो सबसे सुरक्षित होनी चाहिए। सैफ की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करती हूं और शर्मिला आंटी, इब्राहिम, सोहा, सबा और बच्चों को इस मुश्किल घड़ी में मेरा पूरा समर्थन है। उन्हें न्याय मिले और उनके परिवार को इस घड़ी से लड़ने के लिए स्ट्रेंथ मिले।

Deeply shocked and saddened to hear about the attack on Saif Ali Khan in his own home. I have no words for the bravery of this man, who was stabbed six times while trying to protect his family. Such acts of violence are unacceptable and disturbing, especially in a place that… pic.twitter.com/ryzGbxLlYu

— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) January 16, 2025
16 Jan 20254:06:59 PM
Ravi Kishan ने कहा चोर जल्द ही पकड़ा जाएगा

पीटीआई से बात करते हुए सैफ अली खान के को-स्टार रहें अभिनेता रवि किशन ने कहा, "ये बहुत ही दुखद है। वह मेरे दोस्त और सह-कलाकार रहे हैं... मुंबई पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं और चोर जल्द ही पकड़ा जाएगा। उनकी स्पीड रिकवरी की कामना करता हूं"। 

VIDEO | “It’s sad. He is my friend and fellow artist… Mumbai Police is investigating and the thief will be caught. I pray for his recovery,” says BJP MP and actor Ravi Kishan (@ravikishann) on knife attack on actor Saif Ali Khan.

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/zXKJcRXKpr

— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2025
16 Jan 20254:03:15 PM
Saif Ali Khan की हेल्थ को लेकर परेशान हैं इम्तियाज अली

 सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा, "सैफ अली खान के साथ हुई घटना के बारे में जानकर हैरान हूं। इस वक्त बस मेरे दिमाग में एक ही बात है कि बस उनके घाव ज्यादा गहरे न हो और वह जल्द से जल्द रिकवर कर लें"। 

16 Jan 20253:54:20 PM
Saif Ali Khan पर हुए अटैक पर बोले CM Devendra Fadnavis

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, "इसके बारे में पुलिस ने आपको सारी जानकारी दी हुई है। किस प्रकार का हमला है, उसके पीछे क्या है। किस प्रकार की मंशा से ये किया गया है। सारी जानकारी पुलिस दे चुकी है"। 

#WATCH | Mumbai: On the attack on actor Saif Ali Khan, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Police has given you all details regarding this. What kind of attack is this, what is actually behind this and what was the intention behind the attack is all before you." pic.twitter.com/8lMegAtxNJ

— ANI (@ANI) January 16, 2025
16 Jan 20253:41:02 PM
संजय राउत ने सुरक्षा पर खड़ा किया सवाल

शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान पूरे मामले पर सामने आ गया है। पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम लोगों की सुरक्षा का तो सवाल ही नहीं खड़ा होता है, जब सुरक्षा मिलने वाले मशहूर हस्तियों को ही सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। अपराधियों के बीच कानून का कोई डर नहीं है। इस घटना ने सरकार को बेनकाब करने का काम किया है। 

16 Jan 20253:22:33 PM
सैफ के हमले पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

 सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को लेकर शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्टर को लेकर चिंता व्यक्त की है और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना भी की है। साथ ही उन्होंने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

16 Jan 20253:14:45 PM
चोरी के वक्त घर में ही थीं करीना कपूर

 मुंबई पुलिस ने बताया कि जब अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के इरादे से घर में घुसा तो सैफ अली खान और उनके बेटों के अलावा पत्नी करीना भी घर पर ही मौजूद थीं।

16 Jan 20252:53:36 PM
Sonu Sood ने लिखा-मजबूत रहना भाई
blog images

सैफ अली खान पर हुए इस अटैक के बारे में जानकर बहुत दुख पहुंचा है। मेरी प्रेयर उनके साथ है हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। ब्रदर आप खुद को मजबूत रखो"। 

16 Jan 20252:47:03 PM
Saif Ali Khan पर हुए हमले से नाराज रवीना टंडन ने किया ट्वीट
blog images

 पूजा भट्ट और करिश्मा तन्ना के अलावा रवीना टंडन ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "सितारों के लिए कभी सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एरिया और सेलिब्रिटीज को टारगेट करना आम हो चुका है। बांद्रा में लगातार कभी एक्सीडेंट स्कैम, जमीन हड़पना, फेरीवाले माफिया, कब्जा करने वाली चीजें हो रही हैं। इस पर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। कामना करती हूं सैफ तुम जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाओ"।

16 Jan 20252:38:44 PM
Saif Ali Khan की हाउस हेल्पर ने सीनियर ऑफिसर को बताई पूरी घटना

 सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान के घर में काम करने वालीं उनकी हाउस हेल्पर एलीमा फिलिप्स उर्फ लीमा में पूछताछ में बताया कि उस वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था। मेड ने बताया कि उन्होंने ही घर में घुसते हुए सबसे पहले उस अज्ञात व्यक्ति को देखा था। उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की और हाथापाई के चक्कर में उनके हाथ पर चोट लग गई। उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ अली खान आए और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी के पास एक शार्प चीज थी, जिससे उन्होंने सैफ अली खान पर वार किया। आरोपी बिल्डिंग से भागने में सफल रहा, लेकिन CCTV फुटेज में वह कैप्चर हो गया। अभी तक आरोपी को ही बिल्डिंग में देखा गया है, लेकिन जांच के बाद कई चीजें साफ होंगी।

16 Jan 20252:26:04 PM
न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने बताया कैसे हैं Saif Ali Khan
blog images

मीडिया से बातचीत करते हुए न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने सैफ अली खान के स्वास्थ्य पर अपडेट दी। उन्होंने कहा, "अज्ञात व्यक्ति के हमले के बाद सैफ अली खान को तकरीबन गुरुवार को आधी रात में 2 बजे के आसपास लीलावती अस्पताल में एड्म्मित किया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई थी। चाकू को निकालने के लिए और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए ये सर्जरी की गई है। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ में लगी चोट और गर्दन में लगी चोट का इलाज किया है। उनकी सभी सर्जरी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ श्रीनिवास कुड़वा की निगरानी में की गई है।

16 Jan 20252:05:54 PM
इतना अनसेफ बांद्रा में कभी फील नहीं हुआ- पूजा भट्ट
blog images

पूजा भट्ट ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "क्या ये अराजकता कभी रुकेगी मुंबई पुलिस"। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से अपनी पोस्ट में ये आग्रह किया कि बांद्रा में पुलिस और ज्यादा तादाद में मौजूद होनी चाहिए, खासकर तब जब इसे उपनगरों की रानी कहा जाता है। इससे पहले कभी भी अनसेफ फील नहीं हुआ।

16 Jan 20251:58:32 PM
Saif Ali Khan के पास अस्पताल पहुंचीं करीना कपूर खान

इब्राहिम और सारा अली खान के बाद पत्नी करीना कपूर खान भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहुंची हैं। करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी उनका हालचाल लेने के लिए पहुंचीं।

#WATCH | Mumbai | Actor Kareena Kapoor Khan leaves from Lilavati Hospital

Her husband & actor Saif Ali Khan is admitted here following an attack on him by an intruder in his Bandra home pic.twitter.com/SAO2f9lxGa

— ANI (@ANI) January 16, 2025
16 Jan 20251:48:39 PM
Saif Ali Khan पर हुए हमले पर करिश्मा तन्ना ने जताई चिंता

करिश्मा तन्ना ने बताया कि सैफ अली खान को चाकू लगने के बाद वहां का पूरा माहौल कैसा था। उन्होंने कहा, "बिल्डिंग के नीचे बहुत सी मीडिया और पुलिसवाले हैं। ये घटना बांद्रा में रहने वाले लोगों के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं अपनी सोसाइटी में सभी लोगों को ये कहती हूं कि सुरक्षा और ज्यादा बढ़ाई जानी चाहिए"।

16 Jan 20251:40:06 PM
Saif Ali Khan की मेड ने घर में अज्ञात व्यक्ति को दी थी एंट्री?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने ऐसा संदेह जताया है कि सैफ अली खान पर अटैक करने वाले व्यक्ति का कनेक्शन घर की हाउस हेल्पर से था, जिन्होंने उन्हें घर में एंट्री दी थी। 

16 Jan 20251:32:15 PM
मुंबई क्राइम ब्रांच DCP का बयान, एक आरोपी की हुई पहचान

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, "आरोपी फायर इस्केप वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सैफ अली खान के घर में घुसा था। ये पूरी तरह से चोरी का मामला ही लग रहा है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने पर काम कर रहे हैं। 10 टीमें बनाई गई हैं, जो इस मामले की छानबीन कर रही है। ये मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है"। उन्होंने ये भी बताया कि एक आरोपी की पहचान हो चुकी है। 

#WATCH | Over attack on Actor Saif Ali Khan,
Dixit Gedam, DCP Zone 9, Mumbai Police says, "Last night, "The accused used a fire escape staircase to enter Saif Ali Khans house. It appears to be a robbery attempt. We working to arrest the accused. 10 Detection teams are working… pic.twitter.com/g6oLZH9w7f

— ANI (@ANI) January 16, 2025
16 Jan 20251:22:15 PM
Saif Ali Khan के घर में कहां से घुसा था अज्ञात व्यक्ति
blog images

 इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुलिस वाले सैफ अली खान के घर के पीछे जहां AC लगा हुआ है, वह छानबीन कर रहे हैं। उन्हें संदेह है कि वह अज्ञात व्यक्ति वहीं से घर में घुसा है। 

16 Jan 20251:16:21 PM
Saif Ali Khan को ICU में किया गया शिफ्ट
blog images

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान को ICU में शिफ्ट किया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच की चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू घोंपा गया था। उनके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव हैं। 

16 Jan 20251:14:04 PM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने Saif Ali Khan के साथ हुई घटना पर किया रिएक्ट
blog images

Saif Ali Khan Live Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "सैफ अली खान पर हुआ अटैक चिंता का विषय है। मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। मुझे पूरा यकीन है कि कानून अपना काम करेगा। इस मुश्किल घड़ी में शर्मिला दी, करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।

16 Jan 20251:05:21 PM
Saif Ali Khan की मेड को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया

 सैफ अली खान की मेड को क्राइम ब्रांच ऑफिसर पूछताछ के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लेकर आए। क्राइम ब्रांच अभी उनकी हाउस हेल्प का बयान दर्ज कर रहा है।  

16 Jan 20251:03:23 PM
CCTV में छठे फ्लोर पर दिखा एक संदिग्ध

पुलिस ने जब छानबीन की तो CCTV में उन्हें बगल वाली बिल्डिंग में छठे फ्लोर पर एक संदिग्ध दिखाई दिया। 

16 Jan 202512:51:53 PM
Saif Ali Khan के छोटे बेटे जेह के रूम में था अज्ञात शख्स

 बांद्रा पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह के रूम में एक अनजान व्यक्ति था। उनके घर की हाउस हेल्पर ने जब अलार्म बजाया तो सैफ अली खान वहां आए। बीच बचाव में अज्ञात व्यक्ति ने सैफ अली खान पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में उनके घर की हाउस हेल्प भी घायल हो गई थीं।

16 Jan 202512:36:57 PM
Saif Ali Khan को थोड़ी देर में किया जाएगा ICU में भर्ती

लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की टीम ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "सैफ अली खान की सर्जरी हो चुकी है और वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर की निगरानी में सैफ अली खान रिकवर कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है और पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। हम डॉ नीरज उत्तमानी, डॉ नितिन डंगे और डॉ लीला जैन के साथ पूरी लीलावती टीम का शुक्रिया अदा करते हैं"। 

16 Jan 202512:27:32 PM
जूनियर एनटीआर सैफ पर हमले से हुए शॉक्ड

साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर अपने देवरा के को-स्टार पर हुए हमले से हैरान हैं। साथ ही, उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। एक्टर ने एक्स पोस्ट के जरिए पूर मामले पर हैरानी जाहीर की है।

Shocked and saddened to hear about the attack on Saif sir.

Wishing and praying for his speedy recovery and good health.

— Jr NTR (@tarak9999) January 16, 2025

16 Jan 202512:24:08 PM
फोरेंसिक टीम ने एकत्रित किए पुख्ता सबूत

मीडिया से बात करते हुए फोरेंसिक विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि हमने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट एकत्र कर लिए हैं, बाकी जानकारी हमारे वरिष्ठ अधिकारी देंगे। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर सभी कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदेह है कि हमलावर वहां काम करने वालों में से किसी एक का परिचित हो सकता है।

16 Jan 202512:20:55 PM
खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। एक्टर की सर्जरी हो चुकी है और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

16 Jan 202512:10:56 PM
Saif Ali Khan पर हुए हमले पर अशोक पंडित ने जताई चिंता

भारतीय फिल्म और टीवी डायरेक्टर अशोक पंडित ने समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान के हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, IFTDA इस हमले की निंदा करता है। चिंता इमारत की सुरक्षा एजेंसियों को लेकर है कि कैसे एक घुसपैठिया उनके घर तक पहुंच जाता है और घर में घुस जाता है, यह जांच का विषय है, जिसे देखने के लिए मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है।

#WATCH | On the attack on actor Saif Ali Khan, Indian Film and Television Directors Association (IFTDA) president Ashoke Pandit says, "The attack on film star Saif Ali Khan in his own house is a matter of concern. IFTDA condemns this attack. The concern is about the security of… pic.twitter.com/BlATAyImZb

— ANI (@ANI) January 16, 2025

16 Jan 202511:53:24 AM
Saif Ali Khan से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचें सारा-इब्राहिम

 सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पिता सैफ का हालचाल लेने के लिए मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। 

#WATCH | Mumbai | Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan arrive at Lilavati Hospital, where their father & actor Saif Ali Khan is admitted after an attack on him by an intruder in his Bandra home pic.twitter.com/OO6YuE0kTX

— ANI (@ANI) January 16, 2025
16 Jan 202511:36:07 AM
Saif Ali Khan के घर में ही छुपा हुआ था हमला करने वाला शख्स?

पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है, जिसमें दो घंटे तक कोई बाहर आते-जाते नहीं दिखा। ऐसे में पुलिस को इस बात का संदेह है कि उन पर हमला करने वाला अनजान व्यक्ति पहले से ही घर में बैठा हुआ था। 

16 Jan 202511:27:40 AM
सैफ अली खान के घर से निकले मुंबई क्राइम ब्रांच ऑफिसर्स

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स दया नायक और डीसीपी विशाल ठाकुर सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। मीडिया ने उनसे जानने की कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की। 

VIDEO | Maharashtra: Mumbai Crime Branch officer Daya Nayak and DCP Vishal Thakur leave from actor Saif Ali Khan’s ‘Satguru Sharan apartment, Bandra.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/Oa31aYvABS

— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2025
16 Jan 202511:14:18 AM
Saif Ali Khan Live: AAP नेता Arvind Kejriwal ने किया रिएक्ट
blog images

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपने एक्स अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत मिले। 

16 Jan 202511:06:35 AM
Saif Ali khan LIVE News: अभिनेता जूनियर एनटीआर ने जताई चिंता
blog images

 सैफ अली खान के देवरा को-स्टार और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सैफ पर चाकू से हुए हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर को लेकर बहुत दुखी और शॉक्ड हूं। वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसके लिए प्रेयर करता हूं"। 

16 Jan 202510:58:52 AM
Saif Ali khan के बड़े बेटे लेकर गए थे अस्पताल
blog images

 सैफ अली खान के घर में ये घटना तकरीबन आधी रात को ढाई बजे हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान सीधा उनके घर पहुंचें और तकरीबन उन्हें 3: 30 उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

16 Jan 202510:53:10 AM
Saif Ali khan LIVE: एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा सैफ अली खान पर हमला चिंताजनक है
blog images

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, लोकसभा मेंबर और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है और इसे एक चिंताजनक विषय बताया है। सुप्रिया सुले सैफ अली खान और करीना कपूर खान की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होने सैफ के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अस्पताल में हैं और सेफ हैं। 

16 Jan 202510:45:33 AM
Saif Ali khan की टीम ने जारी किया बयान

 सैफ अली खान के लीलावती में ऑपरेशन के बीच उनकी टीम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। अभी अभिनेता अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है। उनके हाथ में चोट लगी है और परिवार के अन्य सदस्य बिल्कुल सही हैं। हम मीडिया और लोगों से ये गुजारिश करते हैं कि वह शांत रहें और किसी तरह की अटकलें न लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है"।

16 Jan 202510:40:44 AM
Saif Ali khan की सर्जरी हुई पूरी

डॉक्टर की परमिशन मिलने के बाद पुलिस करेगी सैफ अली खान का बयान दर्ज

16 Jan 202510:36:15 AM
Saif Ali khan LIVE News: पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

 सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने उनके घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us