'रणबीर ने ठुकराई...', Deepika Padukone की Cocktail के लिए क्यों नहीं मिल रहा था हीरो? सैफ ने किया शॉकिंग खुलासा
कॉकटेल 2 की रिलीज के बीच हाल ही में सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ...और पढ़ें
-1781945186419_m.webp)
कॉकटेल के लिए पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान/ फोटो- Instagram
HighLights
कॉकटेल के लिए हीरो ढूंढने में मेकर्स की हुई थी हालत खराब
दीपिका पादुकोण की वजह से नहीं मिल रहा था फिल्म को हीरो?
सैफ अली खान का Cocktail 2 की रिलीज के बीच वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन-शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेक 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, इस बीच ही फैंस को ओरिजिनल कॉकटेल की याद आ गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण-सैफ अली खान और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
आधुनिक रिश्तों पर बेस्ड कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ दो लड़कियों के बीच बुरी तरह से फंसे नजर आए थे। हालांकि, यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि सैफ फिल्म 'कॉकटेल' के लिए पहली च्वाइस नहीं थे। मेकर्स ने मूवी के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया था। क्यों रणबीर कपूर ने दीपिका के साथ यह मूवी ठुकराई थी, इसका खुलासा भी बातों ही बातों में सैफ अली खान ने कर दिया।
कॉकटेल का हीरो ढूंढने में मेकर्स को हुई थी परेशानी
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि रॉम-कॉम फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी का नाम पहले ही लॉक हो चुका था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और कास्टिंग टीम को हीरो ढूंढने में बहुत जद्दोजहद करनी पड़ी थी।
अभिनेता ने कहा, "मुझे याद है मेरे से पहले उन्होंने इमरान खान और रणबीर कपूर को फिल्म ऑफर की थी...उसके अलावा भी उन्होंने कुछ और लोगों से पूछा था। फिर वह मेरे पास आए और मैंने कहा चल ठीक है, मैं करता हूं। मुझे लगता है कि वह सभी बहुत ग्रेटफुल होंगे कि मैंने ये मूवी की। मुझे फिल्म करते हुए बहुत ही मजा आया, क्योंकि आई लव होमी। हमने यह मूवी बनाते हुए बहुत मजे किए।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worlwide Collection: ओपनिंग डे पर 'कॉकटेल 2' ने गाड़े झंडे, दुनियाभर के Box Office पर की धुआंधार कमाई
Yea Saifu we are thankful 🫶 pic.twitter.com/IBCeWF6aGH
— Taaaraa.... (@channymeria__) June 19, 2026
दीपिका पादुकोण के बड़े रोल से डरे थे रणबीर-इमरान?
सैफ अली खान ने इनडायरेक्टली बातों ही बातों में बिना किसी का नाम लिए ये भी हिंट दी कि शायद दीपिका का फिल्म में बड़ा रोल होने की वजह से रणबीर कपूर-इमरान खान ने कॉकटेल 2 करने से मना किया होगा। उन्होंने कहा, "उनके पास दीपिका और डायना पहले से ही थी, लेकिन वह हीरो नहीं ढूंढ पा रहे थे, इसकी वजह शायद ये थी कि वेरोनिक (Deepika Padukone) का पार्ट जो था, फिल्म में बहुत ही शानदार था।"
-1781945527531.jpg)
रिपोर्ट्स की मानें तो, रणबीर कपूर ने न सिर्फ खुद ये फिल्म रिजेक्ट की थी, बल्कि दीपिका को भी 'कॉकटेल' न करने का सुझाव दिया था। हालांकि, दीपिका ने अपने मन की सुनी और वेरोनिका के रूप में अपने फिल्मी करियर का सबसे यादगार किरदार दिया। जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो दीपिका की जगह लोग उन्हें 'वेरोनिका' बुलाने लगे और रणबीर कपूर ने भी यह माना की रोल को लेकर उनका जजमेंट सही नहीं था।
