Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan Attack: आरोपी को लेकर सवालों में घिरी मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज से साबित हुई ये बात

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 01:52 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के चेहरे की पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को ...और पढ़ें

    सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स कौन (Photo: Instagram)
    सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स कौन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. पुलिस गहराई से कर रही है जांच
    2. न्यायिक हिरासत में आरोपी शरीफुल
    3. बांग्लादेशी नागरिक है शरीफुल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आज पुष्टि कर दी है कि अभिनेता सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम वही व्यक्ति है जो क्राइम सीन के समय सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।

    सैफ पर 16 जनवरी को हुआ था हमला

    शरीफुल 16 जनवरी की सुबह लगभग 1.30 से 2 बजे के आसपास सैफ अली खान की बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो चोरी के इरादे से घर में घुसा था और बच्चों के कमरे में पहुंच गया था। बच्चों की मेड ने उसे पहली बार देखा और हल्ला मचाया। शोर सुनकर सैफ भी अपने कमरे से उठकर आए और हमलावर से सवाल करने लगे। बीच बचाव करने के दौरान शख्स ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Saif Stabbing Case: फिंगर प्रिंट पर मुंबई पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बंगाल की महिला से भी जुड़ा कनेक्शन

    सैफ की रीढ़ की हड्डी में लगी थी गहरी चोट

    सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने आननफानन में उनकी सर्जरी की। चाकू का एक घाव बहुत ही गहरा था जो उनकी रीढ़ की हड्डी के काफी करीब पहुंच गया था। चाकू का आधा हिस्सा उसी में धंस गया था जिसकी वजह से वहां से लिक्विड बह रहा था। पांच दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी को ठाणे में गिरफ्तार किया गया था। चेहरे की पहचान के अलावा पुलिस अपराध करते समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े, हथियार और अपराध में इस्तेमाल किए गया चाकू, गमछा और एक बैग को भी केमिकल टेस्टिंग के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

    खबरें और भी

    बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस पर ये सवाल उठ रहे थे कि उन्होंने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वो असली आरोपी नहीं है। घटनास्थल से प्राप्त हुए फिंगरप्रिंट्स गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से मैच नहीं हुए थे।  

    इसके अलावा पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने शरीफुल को बांग्लादेश से भारत में घुसने के लिए अवैध तरीके से मदद की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर 'बिजॉय दास' रख लिया।

    यह भी पढ़ें: Saif Ali khan Attack: सैफ अली खान अटैक केस में आया नया मोड़, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी