विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैमूर अली खान का निक नेम भी उनकी तरह ही बेहद क्यूट है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 12 Jan 2018 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 10:05 AM (IST)

सैफ ने यह भी स्वीकारा है कि तैमूर उनसे बड़े स्टार बन चुके हैं। उन्हें आने वाले समय की चिंता ...और पढ़ें

तैमूर अली खान का निक नेम भी उनकी तरह ही बेहद क्यूट है
तैमूर अली खान का निक नेम भी उनकी तरह ही बेहद क्यूट है

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर भले ही करीना और सैफ न हों लेकिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया तक पहुंच ही जाती है।

हाल ही में एक और नयी तस्वीर सामने आयी है, जिसमें तैमूर अपनी दादी शर्मिला के साथ पटौदी पैलेस में हैं और वह जमीन पर मैट पर बैठे हुए हैं और हाथों में केला लेकर खेल रहे हैं। वहीं करीना और सैफ लेट कर उन्हें देख रहे हैं. इस तस्वीर में दादी शर्मिला भी नजर आ रही हैं, जो तैमूर की शरारतों को देख रही हैं। मजेदार बात यह है कि अपनी मम्मी बेबो की तरह तैमूर का भी घर का बेहद प्यारा सा नाम है। सैफ अली खान ने खुद इस नाम के बारे में एक बातचीत में बता दिया है। सैफ ने बताया है कि तैमूर को घर में सब प्यार से ‘टिम’ बुलाते हैं। हालांकि सैफ ने यह जाहिर नहीं किया है कि तैमूर का यह निक नेम क्यों रखा गया है। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि घर में सभी ने इस नाम से पुकारना शुरू कर दिया तो उनका नाम यही हो गया। तैमूर के बारे में सैफ ने यहं भी बताया है कि वह तैमूर को हर चीज की तमीज़ जरूर सिखाना चाहेंगे। वह नहीं चाहते कि उनका बेटा बिगड़ैल बन जाये।

यह भी पढ़ें:पापा सैफ़ का ख़ुलासा, बस इसलिए है दुनिया तैमूर की दिवानी

वही दूसरी तरफ सैफ ने यह भी स्वीकारा है कि तैमूर उनसे बड़े स्टार बन चुके हैं। उन्हें आने वाले समय की चिंता है कि तैमूर को कहीं इस मीडिया अटेंशन की आदत न हो जाये। लेकिन सैफ कहते हैं कि वह कुछ कर नहीं सकते, जो कुछ भी है उन्हें उसका सामना करना ही होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।