विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood News: क्लिक शंकर में पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे सैफ अली खान, इस साल नवाब के कई प्रोजेक्ट रिलीज होने की कतार में

By Deepesh pandey Edited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM (IST)

सैफ अली खान ने अब जंगली पिक्चर्स के साथ फिल्म क्लिक शंकर साइन की है। तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन ...और पढ़ें

क्लिक शंकर में पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे सैफ अली खान
क्लिक शंकर में पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे सैफ अली खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान के लिए यह साल खास होने वाला है। उन्होंने साल की शुरुआत फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के बैनर तले बन रही थ्रिलर फिल्म की शूटिंग से की है। उनकी दो फिल्में देवारा पार्ट 1 और कर्तव्य इस साल रिलीज होंगी। देवारा में उनके साथ दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर प्रमुख भूमिका में होंगे। जबकि कर्तव्य शाह रुख खान के बैनर तले बन रही है।

तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन हिंदी सिनेमा में पदार्पण करेंगे

वहीं खबर है कि उन्होंने अब जंगली पिक्चर्स के साथ फिल्म क्लिक शंकर साइन की है। तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन इस फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में पदार्पण करेंगे। वह धनुष अभिनीत मारी फ्रेंचाइजी के निर्देशन के लिए प्रख्यात हैं। क्लिक शंकर की परिकल्पना फ्रेंचाइजी के रूप में की गई है।

सैफ शंकर रेबेरो की भूमिका निभाएंगे

फिल्म में सैफ शंकर रेबेरो की भूमिका निभाएंगे, जो बेहद बुद्धिमान, लेकिन परेशान इंस्पेक्टर है। उसकी याददाश्त जबरदस्त है। यह उसके लिए वरदान और अभिशाप दोनों है। उनके पात्र में एक विलक्षण गुण है जो उन्हें अपने जीवन की हर घटना को याद रखने में सक्षम बनाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अतीत कभी भी उनके पीछे नहीं है। यह फिल्म शंकर के एक रहस्य को उजागर करने के इर्द-गिर्द घूमती है जो उसकी बुद्धि और फोटोग्राफिक स्मृति को चुनौती देती है।

क्लिक शंकर में रहस्य, हास्य से होगी भरपूर

सूत्रों के मुताबिक क्लिक शंकर में रहस्य, हास्य और भावनाओं का समुचित मिश्रण है। यह सैफ द्वारा पहले निभाई गई पिछली सभी भूमिकाओं से भिन्न है। वह इस फिल्म की शूटिंग आगामी मई से शुरू करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।