विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं हमेशा के लिए सिर्फ आपकी...' Dilip Kumar की डेथ एनिवर्सरी पर Saira Banu ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Published: Sun, 07 Jul 2024 03:31 PM (IST)

दिलीप कुमार की तीसरी बरसी पर सायरा बानो ( Saira Banu) ने एक बार फिर फैंस को रुला दिया । ...और पढ़ें

दिलीप कुमार साहब और सायरा बानो (फोटो इंस्टाग्राम)
दिलीप कुमार साहब और सायरा बानो (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दिलीप कुमार के निधन को पूरे हुए तीन साल
  2. 7 जुलाई साल 2021 में हुआ था अभिनेता का निधन
  3. सायरा बानो ने शेयर किया खास पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार साहब की आज यानी 7 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। साल 2021 को अभिनेता का निधन हो गया था। हालांकि, वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था।

बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली, जिसका बाद उन्होंने अपने नाम को बदला नहीं। दिलीप कुमार को गुजरे हुए पूरे तीन साल हो चुके हैं। उनके जाने से पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो अकेली रह गई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

सायरा बानो का दिल छू लेने वाला पोस्ट

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साहब संग कुछ फोटो शेयर की है और एक नोट भी साझा किया है, जिसमें लिखा है-  'प्रिय यूसुफ जान, चाहे कुछ भी हो, हम फिर भी हाथ में हाथ डालकर साथ चलेंगे। जब तक समय का अस्तित्व है, तब तक साथ रहेंगे। हर पल हमारे साथ का गवाह है। मैं अक्सर उस प्यार और जीवन के बारे में सोचती हूं, जो हमने साथ बिताया क्योंकि यह अभी भी हमें पूरा करता है। मैं 'अल्लाह' की आभारी हूं कि मुझे इस जीवन में आपका होने का सौभाग्य मिला और उनकी दया मुझ पर हुई। इंशा अल्लाह मैं हमेशा-हमेशा के लिए सिर्फ आपकी और आपकी ही रहूंगी। लव, सायरा बानो खान।'

यह भी पढ़ें- कुछ इस तरह मनाई जाती थी Dilip Kumar और Saira bano के घर ईद, शामिल होता था पूरा बॉलीवुड

फैंस को कहा शुक्रिया

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ एक लंबा चौड़ा मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा-   मैं उनके सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद देने के लिए यह नोट लिखकर अपना प्यार व्यक्त कर रही हूं जो हर अवसरों पर हमें प्यारे संदेश भेजने में परेशानी उठाते हैं। मुझे खुशी है कि वे सभी हमारी महत्वपूर्ण तारीखों को याद करते हैं, क्योंकि दिलीप साहब छह पीढ़ियों के अभिनेताओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा हैं।

निंद की गोली खाते थे साहब

आगे उन्होंने लिखा-  साहब सर्वकालिक महान अभिनेता थे। उनके पास हर चीज उपलब्ध थी, फिर भी बहुत से लोग नहीं जानते कि वे गंभीर अनिद्रा से पीड़ित थे। हमारी शादी से पहले गोलियां लेने के बाद भी वह सुबह तक जागते रहते थे। हालाकि, जब हमारी शादी हुई तो उन्होंने समय पर सोना शुरू किया। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे एक प्यारा सा उपनाम भी दिया, जिसमें प्यार से कहा, "सायरा, तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम मेरा तकिया हो।" 

यह भी पढे़ं- Saira Banu ने बकरीद पर शेयर किया सेलिब्रेशन का पुराना वीडियो, शाह रुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा की दिखी एक झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।