Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद पर Saira Banu को आई दिलीप कुमार की याद, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 08:37 PM (IST)

    सायरा बानो (Saira Banu) ने ईद के मौके पर दिलीप कुमार को याद किया। उन्होंने बताया कि ईद के दिन उनके घर पर कैसा माहौल होता था। अभिनेता की पत्नी ने खुद इ ...और पढ़ें

    सायरा बानो और दिलीप कुमार (Photo Credit- Instagram)
    सायरा बानो और दिलीप कुमार (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सायरा बानो ने किया ईद पर विश
    2. दिलीप कुमार को ईद के दिन किया याद
    3. यूजर्स ने लुटाया उनकी पोस्ट पर प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईद का जश्न बॉलीवुड के गलियारों में भी देखने को मिला। बी टाउन के तमाम पॉपुलर स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर ईद की मुबारकबाद लोगों को दी। सलमान खान ने ईद के दिन लोगों को घर की बालकनी पर पहुंचकर कांच के पीछे से ईद मुबारक कहा। इस दौरान की वीडियो भी उन्होंने पोस्ट की। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा, शाह  रुख खान जैसे सितारों ने भी ईद पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया। खैर, चर्चा में शायरा बानो का एक इमोशनल नोट आ गया, जो उन्होंने अपने पति के लिए लिखा।

    कोई भी त्योहार हो सायरा बानो और दिलीप कुमार का जिक्र जरूर किया जाता है। सोमवार को ईद का जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर सायरा ने फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपने दिवंगत हसबैंड दिलीप कुमार से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और बताया कि उनके घर में ईद के दिन कैसा माहौल होता था।

    दिलीप कुमार के घर कैसे होता था ईद का जश्न?

    सायरा बानो ने ईद के दिन स्पेशल नोट के जरिए बताया कि रमजान का महीना आता था, तो उनका घर रोशनी ही नहीं, बल्कि शांति और भक्ति से भर जाता था। शादी के बाद दिलीप के घर में ईद के दिन का माहौल याद करते हुए उन्होंने लिखा,

    दिलीप साहब के साथ ईद एक खास एहसास बन गया था। उनके घर में हमेशा सुबह से ही फूलों के गुलदस्ते आने शुरू हो जाते थे। सूरज उगते ही संगीतकार उनके घर पर आकर ढोल और नगाड़े बजाते थे।

    उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे बताया कि उनका घर ऐसा स्थान था। जहां का दरवाजा किसी के लिए बंद नहीं रहता था। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से लेकर फैंस और अनजान लोग भी ईद पर उनसे मुलाकात करने पहुंचते थे। शायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को लोगों के बीच रहना और सभी के साथ प्यार बांटना अच्छा लगता था। उनकी असली दौलत उनके बनाए हुए रिश्ते थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- देविका रानी ने Dilip Kumar का नाम बदलने के लिए रखे थे तीन सुझाव, फिर भी एक ही नाम पर क्यों बनी सहमति?

    View this post on Instagram

    A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

    दिलीप कुमार के लिए इंसानियत था सबसे बड़ा धर्म

    सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया है कि दिलीप कुमार सबसे बड़ा धर्म इंसानियत को मानते थे। उनका मानना था कि इंसान की असली पहचान उसकी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके जरिए किए गए कार्यों से लोगों के चेहरे पर आई खुशियों से होती है। उनकी दयालुता और इंसानियत ने हमेशा ही लोगों को जोड़ने का काम किया।

    सायरा ने आखिर में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो उनके घर में ईद मनाने आए और कहा कि समय भले ही बीत जाए, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

    ये भी पढ़ें- Holi 2025: इस एक्टर को रंगों से है इतना प्यार, पिता के निधन के दौरान सितारों को नहीं पहनने दिया था सफेद कपड़ा