Saiyaara के बाद एक और रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे मोहित सूरी, इस पॉपुलर जोड़ी को करेंगे कास्ट?
सैयारा की सफलता के बाद, मोहित सूरी की नई रोमांटिक फिल्म में फिर साथ आ रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधान ...और पढ़ें
-1776255015636_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) स्टारर फिल्म सैयारा को देशभर के दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई। इसने भारत में लगभग 338 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 580 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
वहीं अहान और अनीत की जोड़ी की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें "Ahneet" का नाम किया। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और इसके बाद से ही दर्शक इन्हें दोबारा से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Saiyaara के बाद दर्दभरा रहा अहान पांडे का सफर, एक्टर ने महीनों बाद किया खुलासा
नई रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे मोहित सूरी
सैयारा के फैंस के लिए गुड न्यूज है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता अहान पांडे और अनीत निर्देशक मोहित सूरी के साथ एक नए रोमांटिक ड्रामा में फिर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे जोकि यश राज फिलम्स के सीईओ हैं।
-1776255375929.jpg)
रिपोर्ट में कहा गया, 'मोहित ने अपनी नई फिल्म की कहानी लिख ली है, जिसकी कहानी एक बड़ी उम्र के लड़के और यंग लड़की की होगी। पहले वो किसी और अभिनेता को लेकर मूवी प्लान कर रहे थे लेकिन फिर उसके साथ बात बनी नहीं। आदित्य चोपड़ा ने सुझाव दिया कि वे अहान के साथ एक और रोमांटिक कॉमेडी बनाएं। चूंकि उनकी दूसरी फिल्म एक एक्शन फिल्म है जिसमें वे एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए निर्माता को लगा कि दोनों की रोमांटिक जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करेंगे।'
खबरें और भी
YRF के साथ अहान की तीसरी फिल्म
अहान इन दिनों अली अब्बास जफर की अगली एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इस मूवी को वाईआरएफ प्रोड्यूस करेगा। वाईआरएफ बैनर के साथ अहान की यह तीसरी फिल्म होगी। इसका निर्देशन भी मोहित सूरी कर सकते हैं।