विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साजिद खान ने CBFC को सौंपे Housefull 5 के दो अलग-अलग वर्जन, क्या है इसके पीछे मेकर्स की मंशा

Published: Sun, 25 May 2025 03:40 PM (IST)

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। टीजर और गाने लाल परी ...और पढ़ें

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 ? (फोटो-इंस्टाग्राम)
कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 ? (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 6 जून को रिलीज होगी हाउसफुल 5
  2. फिल्म में नजर आएंगे कुल 24 एक्टर्स
  3. साजिद खान हैं फिल्म के निर्माता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल फ्रैंचाइज़ की चार फिल्मों की सफलता के बाद,अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 (Housefull 5) में फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होने वाली है। मई में टीजर लॉन्च होने के बाद से ही फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है। इसका गाना लाल परी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ।

 सीबीएफसी को भेजे गए फिल्म के दो वर्जन 

रिलीज से 10 दिन पहले फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर एक खास जानकारी मिली है। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को सौंप दिया है, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने कॉमिक कैपर के दो अलग-अलग वर्जन CBFC को सौंपे हैं। एक सूत्र ने जानकारी दी,"हाउसफुल 5 अपनी तरह की एक अनोखी कॉमिक थ्रिलर है। इस मनोरंजक फिल्म के रहस्य को बरकरार रखने के लिए, निर्माता ने फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को सौंपे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वर्जन को बोर्ड के सदस्यों ने देखा है और फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 के निर्माताओं ने YouTube के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, टीजर डिलीट करने से हैं नाराज

क्यों लिए गए दो अलग-अलग वर्जन?

हालांकि इस बात को अभी तक सीक्रेट रखा गया है कि दो अलग-अलग वर्जन को अनुमति क्यों दी गई है। लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि साजिद, जिन्होंने फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है वो कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं जो दर्शकों और इंडस्ट्री को आश्चर्यचकित कर देगा। हाउसफुल 5 दो सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली पहली फिल्म हो सकती है। वहीं इसके पीछे के कारण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

कितना होगा फिल्म का रन टाइम

फिल्म में कुल 24 कलाकार है जिसकी वजह से हाउसफुल 5 का रन-टाइम इस फ्रैंचाइज़ की अन्य फिल्मों से ज़्यादा है। यह 2 घंटे और 43 मिनट की फिल्म होगी। यूं तो निर्माताओं ने बेहतरीन कॉमेडी का वादा किया है लेकिन 24 एक्टर्स की स्क्रीन प्रीजेंस क्या जादू दिखाती है ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: 'अब बॉलीवुड में कोई हीरो नहीं...', Sajid Khan ने बॉलीवुड में लीड कलाकारों पर कसा तंज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।