Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar: 'केजीएफ 2' के बाद प्रशांत नील करेंगे एक और धमाका, प्रभास स्टारर 'सलार' को लेकर करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 03:09 PM (GMT+05:30)

    KGF 2 director Prashanth Neel to make big announcement on Prabhas starrer Salaar केजीएफ 2 के बाद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील एक और धमाका करने वाले ...और पढ़ें

    KGF 2 director Prashanth Neel to make big announcement on Prabhas starrer Salaar, Instagram
    KGF 2 director Prashanth Neel to make big announcement on Prabhas starrer Salaar, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। KGF 2 director Prashanth Neel to make big announcement on Prabhas starrer Salaar: केजीए 2 और बाहुबली जैसी साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आने वाली है। केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील जल्द अपनी अगली फिल्म सलार को लेकर नई अपडेट जारी करने वाले हैं और इस खास जानकारी के लिए उन्होंने दिन भी खास चुना है।

    कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ केजीएफ 1 और केजीएफ 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने अब बॉहुबली स्टार प्रभास के साथ हाथ मिलाया है। दोनों लंबे वक्त से अपने अगले प्रोजेक्ट सलार पर काम कर रहे हैं और अब उन्होंने फैंस के साथ फिल्म को लेकर जानकारी शेयर करने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने आजादी के 75वें साल में 15 अगस्त का दिन चुना है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए 15 अगस्त को नई घोषणा करने की जानकारी साझा की है और इसके साथ ही समय भी लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

    इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही कयास लग रहे हैं कि फिल्म को लेकर कोई बड़ा ऐलान होने वाला है। फैंस का अनुमान हैं कि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा होने वाली है तो कुछ फैंस सलार के टीजर रिलीज होने के कयास लगा रहे हैं।

    सलार के कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास की टक्कर जगपति बाबू से होती हुई दिखेगी, विलेन के रुप में उनके खतरनाक लुक को मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं। इनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में हैं। सलार का प्रोडक्शन होमेबल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर कर रहे हैं। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें को 'सालार' के अलावा वह फिल्म 'आदिपुरूष' और 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे।

     

    खबरें और भी