Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar: शुरू हुई 'सालार' के स्वागत की तैयारी, मुंबई में लगा प्रभास का 120 फीट ऊंचा कटआउट, वीडियो वायरल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 01:33 PM (IST)

    Salaar Cease Fire Part- 1 मेकर्स ने सालार के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। रिलीज से पहले ही मुंबई के एक मॉल में प्रभास का 120 फीट ऊंचा कटआउट लगाया ग ...और पढ़ें

    शुरू हुई 'सालार' के स्वागत की तैयारी, (X Image)
    शुरू हुई 'सालार' के स्वागत की तैयारी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की सालार रिलीज के नजदीक पहुंच गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बस कुछ दिनों में फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस बीच अब सालार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सालार अपने नए ट्रेलर को लेकर भी खबरों में बना हुआ है। सोमवार, 18 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर 2 रिलीज होने वाला है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा वीडियो सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- Salaar Part 1- Ceasefire: 'सालार सीजफायर' में इंटरनेशनल माफिया से टक्कर लेंगे प्रभास, भरपूर होगा एक्शन

    प्रभास के कटआउट ने बटोरी चर्चा

    सालार के मेकर्स ने मुंबई के आर मॉल का वीडियो ऑफिशियल एक्स पेज पर शेयर किया है। वीडियो में प्रभास के कटआउट के सेट- अप को दिखाया गया है। मेकर्स ने सालार के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। रिलीज से पहले आर मॉल में प्रभास का 120 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है।

    125 लोगों की टीम ने किया तैयार

    सालार के इस पोस्टर को तैयार करने और लगाने में लगभग 125 लोगों की टीम ने मिलकर काम किया है। वीडियो में वर्कर मॉल के बाहर कटआउट के लिए मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।

    एडवांस बुकिंग में कमाए कितने करोड़ ?

    सालार की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म तेजी से बिजनेस कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने महज तीन दिनों में लाखों टिकटें बेच ली है। इसके साथ ही सालार ने रिलीज के पहले ही करोड़ों का बिजनेस भी कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार तक सालार के 156888 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, कमाई 3.7 करोड़ के करीब हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Salaar Advance Booking: पहले दिन ही भर जाएंगे थिएटर्स, एडवांस बुकिंग में 'सालार' ने मारी बाजी, बेची करोड़ों की टिकट

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    सालार: सीजफायर पार्ट-1 का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म कुछ दिनों बाद 22 दिसंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।