Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar Update: 'केजीएफ 2' के बाद फैंस को प्रशांत नील की 'सालार' का इंतजार, सामने आई ये अपडेट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:01 PM (IST)

    Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda Share Update केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म सालार को लेकर चर्चा में छाए हुए है। फिल्म से जुड़ी ताजा ...और पढ़ें

    Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda Share Update, Instagram
    Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda Share Update, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda Share Update: केजीएफ 1 और केजीएफ 2 के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील अपनी नई फिल्म सालार लेकर आ रहे हैं। सालार को लेकर वो पिछले कुछ महीनों में कई अपडेट शेयर कर चुके हैं। बाहुबली स्टार प्रभास सालार में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। ये पहला मौका है जब केजीएफ और बाहुबली के शानदार आर्टिस्ट किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर बेसब्र हुए जा रहे हैं। अब सालार को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

    सालार के सेट से सामने आई अपडेट

    सालार के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौडा (Bhuvan Gowda) ने फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी शेयर की है, जिसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस सालार को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। भुवन गौडा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सालार की नाइट शूटिंग से एक फोटो शेयर की है, जिसमें सेट पर लगी लाइट्स और मशीनें दिख रही है। पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग तेजी से चल रही है।

    सालार की स्टार कास्ट

    सालार की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस श्रुति हसन लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म में खलनायक के किरदार में जगपति बाबू हैं, जिनसे प्रभास टक्कर लेते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, ईश्वरी राव और श्रेया रेड्डी भी अहम किरदार में हैं।

    पैन इंडिया फिल्म है सालार

    सलार का प्रोडक्शन होमेबल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर कर रहे हैं। होमेबल फिल्म्स शानदार कंटेंट और हाई-ऑक्टेन एक्शन की फिल्मों को बड़े पैमाने पर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। सालार एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे भारत, यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे कई देशों में शूट किया गया है।

    खबरें और भी

    अब तक सामने आई ये जानकारियां

    सालार के मेकर्स अब तक फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां शेयर कर चुके है, इनमें प्रभास का फिल्म से फर्स्ट लुक सबसे पहले जारी किया गया था। बाद में मेकर्स ने विलेन जगपति बाबू का भी लुक रिलीज कर दिया था।