विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Teaser Twitter Review: कुछ घंटों में ही 27 मीलियन के पार पहुंचे सालार के व्यूज, प्रभास का एक्शन हुआ हिट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 06 Jul 2023 03:42 PM (IST)

Prabhas Film Salaar Teaser Twitter Review एक्शन एडवेंचर फिल्म सालार का टीजर चर्चा में बना हुआ है। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत ...और पढ़ें

Prabhas Film Salaar Teaser Twitter Review, Twitter
Prabhas Film Salaar Teaser Twitter Review, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Prabhas Film Salaar Teaser Twitter Review:प्रभास की अगली फिल्म सालार का टीजर जारी कर दिया गया है। पिछले काफी दिनों से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में सालार की पहली झलक आते ही छा गई है। सोशल मीडिया पर टीजर लगातार ट्रेंड कर रहा है।

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने सालार का निर्देशन किया है। टीजर में उन्होंने एक बार फिर रॉकी भाई की दुनिया की याद दिलाता है। 1 मिनट 24 सेकेंड के इस वीडियो में शुरू से अंत कर एक्शन देखने को मिल रहा है।

कितने मिलियन मिले व्यूज

सालार के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज के 9 घंटे के भीतर ही 27 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, ट्विटर की बात करें तो टीजर रिलीज के चंद घंटे बाद ही ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

टीजर ने किया इम्प्रेस

सालार के टीजर लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जताई है। टीजर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "आखिरकार टीजर रिलीज कर दिया गया है, ये शानदार है, प्रभास अपना सबसे बेहतरीन एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "सालार के इस जबरदस्त टीजर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।"

फिल्म के लिए अपना इंतजार बताते हुए एक यूजर ने कहा, "बस अभी- अभी इस शानदार टीजर को देखा और फिल्म देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।"

एक और यूजर ने कहा, "सालार का टीजर देखने के बाद सभी हैरान हो गए है, अच्छा है ये।"

कब रिलीज होगी फिल्म

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू अहम किरदारों में हैं। सालार को होमेब्ल फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।  फिल्म 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। सालार को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।