विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salakaar Ending Explain: पाकिस्तान का न्यूक्लियर टेस्ट फेल हुआ या नहीं? क्या तैयार है 'सलाहकार' का दूसरा सीजन

Published: Fri, 08 Aug 2025 05:45 PM (GMT+05:30)

Salakaar नवीन कस्तूरिया मौनी रॉय की सलाहकार सीरीज में पाकिस्तान में होने वाले न्यूक्लियर टेस्ट को रोकने के लिए भारत ...और पढ़ें

क्या कहता है सलाहकार वेब सीरीज का अंत
क्या कहता है सलाहकार वेब सीरीज का अंत

HighLights

  1. 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई सलाहकार
  2. मौनी रॉय-नवीन कस्तूरिया ने की बेहतरीन एक्टिंग
  3. क्या कहता है सलाहकार वेब सीरीज का अंत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फारुक कबीर के डायरेक्शन में बनी 'सलाहकार' वेब सीरीज पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट को रोकने में भारत की ओर से किए गए मिशन पर आधारित है। जिसमें दो स्टोरी पैरेलल चलती है। पहली जिसमें 1978 में किए गए न्यूक्लियर टेस्ट को रोकने के लिए स्पाय मास्टर अधीर को पाकिस्तान भेजा जाता है वहीं दूसरी कहानी 2025 में चल रही है जिसमें मौनी रॉय को मरियम के रूप में जासूस एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जिसे खुद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लीड कर रहे हैं।

कहां से शुरू होती है सलाहकार की कहानी

1978 में जनरल जिया (मुकेश ऋषि) ने भारत से लोहा लेने के लिए न्यूक्लियर बम बनाने का सपना देखता है जिसके इस मिशन को भारत के स्पाय मास्टर अधीर चूर चूर कर देते हैं। इसके बाद जनरल जिया का बेटा बड़ा होता है और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करता है। ये कहानी 2025 में आ जाती है जहां फिर से इस न्यूक्लियर टेस्ट की जांच पड़ताल करने और सबूत भेजने के लिए एजेंट मरियम (मौनी रॉय) को भेजा जाता है। कई तरह के सबूत और न्यूक्लियर टेस्ट होने की खबर भेजने के बाद मिरयम को वापस इंडिया लाने का प्लान बनाया जाता है जिसकी जिम्मेदारी खुद अधीर लेते हैं। हालांकि वे इस न्यूक्लियर टेस्ट को रोकने में सफल हो पाते हैं या नहीं इसे सीरीज में नहीं दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- Andaaz 2 Review: सबकुछ समेटने के चक्कर में फैला दिया रायता, पुराने मसालों का बेस्‍वाद 'अंदाज' है कहानी

क्या होगा अधीर का अगला मिशन

आखिरी में कहानी 1978 आती है जहां युवा अधीर अपने सीनीयर ऑफिसर से मिलने जाता है और उसे बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नतीजों से बहुत खुश हैं, और भरूचा को जिंदगी भर जेल में सड़ना पड़ेगा। फिर अधीर को एक नए खतरे, उसके अगले मिशन के बारे में बताया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि इस मिशन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं लेकिन इतना पता है कि निशाना भारत ही है। यहां सीरीज खत्म हो जाती है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सीरीज का अगला पार्ट आएगा?

वेब सीरीज का अंत जिस तरह से किया गया है वह दिखाता है कि कहानी अभी भी बाकी है। दरअसल अधीर का किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को समर्पित है तो काफी संभावना है कि सीरीज का अगला पार्ट बने और उसमें अधीर के अगले मिशन को दिखाया जाए। वहीं इस सीजन में छूटी कई कड़ियों से अगले सीजन या पार्ट में पर्दा उठाया जाए। जैसे अधीर और मौनी की पर्सनल लाइफ को इग्नोर करना, मौनी की कहानी को गहराई से दिखाकर उनको ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना और कहानी को गहराई से दिखाना।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सलाहकार एक स्पाय थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें एक पॉलीटिकल थ्रिलर के सभी गुण मौजूद हैं, दोहरे एजेंट, खून के प्यासे जनरल, कोल्ड वॉर की संभावना, न्यूक्लियर एनर्जी की क्षमता सबकुछ बड़ी आसानी से दिखा दिया। दिलचस्प बात ये है कि कहानी आपको बांधे रखती है लेकिन किरदारों से आपकी भावनाएं नहीं जुड़ पाती। लेकिन अगर एक अच्छी स्पाय थ्रिलर की तलाश में हैं तो सलाहकार आपके लिए है।

यह भी पढ़ें- Salakaar Review: 'सरजमीन' को मुंह चिढ़ाती मौनी रॉय की मिनी सीरीज, एक्टिंग-स्टोरी टेलिंग टॉप नॉच, बस रह गई ये कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।