Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 बच्चों के पिता Salim Khan पर आया Helen का दिल... झट से रचा ली थी शादी, सलमान के घर में हुआ था हंगामा

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:35 PM (IST)

    जानी-मानी अदाकारा और डांसर हेलेन (Helen) 80 के दशक में अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने सलीम खान से दूसरी शादी की थी, जिसके बा ...और पढ़ें

    हेलेन के चलते सलीम खान के परिवार में मचा था हंगामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हेलेन के चलते सलीम खान के परिवार में मचा था हंगामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हेलेन की पहली शादी चली थी सिर्फ 16-17 साल

    2. परिवार के खिलाफ जाकर सलीम ने हेलेन से की थी शादी

    3. हेलेन को शुरू में हुआ था सलीम से शादी का पछतावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं- समय सभी घावों को भर देता है। यह कहावत हेलेन और खान परिवार के साथ उनके रिश्ते पर एकदम सटीक बैठता है। आज हेलेन खान परिवार का एक अहम हिस्सा हैं। सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अरबाज खान तक पूरा परिवार उनके साथ बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। मगर एक वक्त था, जब हेलेन से पूरा खान परिवार नाराज था।

    दरअसल, 70 के दशक में हेलेन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं और उस वक्त सलीम खान न केवल प्रोफेशनली बल्कि पर्सनली उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। इसी बीच धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगा। उस वक्त स्क्रीनराइटर पहले से ही चार बच्चों के पिता और शादीशुदा थे। उनकी पहली शादी सलमा खान (Salma Khan) से हुई थी और उनके चार बच्चे- सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा थे। 

    परिवार के खिलाफ जाकर सलीम ने की थी हेलेन से शादी

    हेलेन की भी सलीम से दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी प्रेम नारायण अरोड़ा से हुई थी। दोनों की शादी करीब 17 साल चली थी और फिर वे अलग हो गए। कहा जाता है कि हेलेन के पहले पति उनके पैसों पर ऐश कर रहे थे। उन्होंने एक्ट्रेस के सारे पैसे भी अपने नाम कर लिए थे। प्रेम से अलग होने के बाद हेलेन का रिश्ता सलीम से जुड़ा और दोनों ने 1981 में शादी कर ली।

    helen salim khan

    यह भी पढ़ें- सलमान खान की बहन के वेडिंग कार्ड पर हेलेन का नाम देखकर हैरान हुए थे Dharmendra, क्यों लगा था हीमैन को झटका?

    खान परिवार में हेलेन के आने से हुआ था हंगामा

    सलीम खान ने परिवार के खिलाफ जाकर हेलेन से दूसरी शादी की थी। सलमा और उनके चारों बच्चों इसके सख्त खिलाफ थे। यहां तक कि खान परिवार में काफी हंगामा भी हुआ। एक बार इंटरव्यू में खुद हेलेन ने स्वीकार किया था कि उन्हें शुरू में पछतावा हुआ था क्योंकि सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। शुरू में खान परिवार हेलेन को नहीं मानता था, लेकिन कहते हैं ना समय सारे जख्म को भर देता है। उनके रिश्ते भी समय के साथ सही हो गए।

    खबरें और भी

    Salim Khan

    एक बार सलीम खान ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों को समझाया था कि अगर वे अपनी मां सलमा की तरह उन्हें प्यार नहीं दे सकते हैं तो वह उन्हें वैसा सम्मान दें। आज के समय में हेलेन का खान परिवार के साथ गहरा संबंध हैं। सारे बच्चे उन्हें मां समान प्यार और सम्मान देते हैं।

    यह भी पढ़ें- 86 साल की Helen जिम में जमकर बहा रहीं पसीना, सलमान की मम्मी ने दीपिका-कटरीना को भी पीछे छोड़ा!