Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब एक्टर बन पर्दे पर छाए थे Salim Khan, शम्मी कपूर संग मिलकर 59 साल पहले दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 12:22 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को हिंदी सिनेमा का दिग्गज फिल्म लेखक माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम हो कि स्क्रिप्ट राइटर बनने ...और पढ़ें

    शम्मी कपूर की फिल्म में सलीम खान (फोटो क्रेडिट- IMDB)
    शम्मी कपूर की फिल्म में सलीम खान (फोटो क्रेडिट- IMDB)

    HighLights

    1. एक्टर भी रहे हैं फिल्म लेखक सलीम खान
    2. एक दर्जन से ज्यादा मूवीज में किया काम
    3. शम्मी कपूर संग खूब जमी थी सलीम की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salim Khan हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म लेखक हैं। जावेद अख्तर संग मिलकर उन्होंने शोले और दीवार जैसी 24 ब्लॉकबस्टर मूवीज को लिखा है। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो ये बात जानते हैं कि सिर्फ स्क्रिप्ट राइटर ही नहीं बल्कि लंबे समय तक सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Father) के पिता सलीम खान बतौर एक्टर सिनेमा में एक्टिव रहे। 

    इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में डेढ़ दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने शम्मी कपूर की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी, जिसे 59 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 

    सलीम खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म

    1960 में सलीम खान ने फिल्म बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। छोटे-मोटे रोल करके उन्होंने अपने अभिनय का छाप छोड़ने की कोशिश की। लीड रोल की तलाश में उन्होंने काफी मशक्कत की, लेकिन राह इतनी आसान नहीं थी। करीब 6 साल के संघर्ष के बाद सलीम के हाथ अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) की बहुचर्चित फिल्म तीसरी मंजिल (Teesri Manzil) लगी।

    फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

    यह भी पढ़ें- फ्लॉप हुई फिल्म, फिर भी रखी गई ग्रैंड पार्टी! सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी कहानी

    जिसने बतौर एक्टर उनकी किस्मत को बदलकर रख दिया। हालांकि, फिल्म में उनकी भूमिका काफी रॉकी (शम्मी कपूर) के दोस्त की थी और स्क्रीन टाइम भी काफी कम रहा। लेकिन जितने देर भी वह तीसरी मंजिल में दिखाई दिए, उतने समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया था। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

    आलम ये रहा था कि तीसरी मंजिल उस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म बनी और कमर्शियल तौर पर ये एक ब्लॉकबस्टर रही। सलीम के अलावा तीसरी मंजिल में शम्मी कपूर, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा, प्रेम नाथ, हेलेन और राम अवतार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थीं। फिल्म का निर्देशन सुपरस्टार देव आनंद के भाई विजय आनंद ने किया था। 

    शुरू हुई सलीम-हेलेन की लव स्टोरी

    तीसरी मंजिल में एक्ट्रेस हेलेन भी नजर आई थीं। बताया जाता है कि इस मूवी के जरिए ही सलीम खान और हेलेन की नजदीकियां बढ़ना शुरू हो गई थीं। बाद में इनका प्यार परवान चढ़ गया और पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद सलीम ने हेलेन को अपनी दूसरी पत्नी बनाया। बता दें कि सलीम खान की पहली पत्नी का नाम सुशील चरक (सलमा खान) है। सलमान खान, अलवीरा, अरबाज खान, सोहेल खान ये चारों सलीम खान की पहली पत्नी के बच्चे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'हम नहीं खाते,' Salman Khan के घर में नहीं आता बीफ, पिता सलीम खान का खुलासा