विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान के भाई सोहैल ने नए घर में पूरे परिवार संग मनाया बेटे का बर्थडे, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 16 Dec 2018 08:03 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 17 Dec 2018 02:46 PM (GMT+05:30)

कुल मिलाकर यह मौका सोहैल के नये घर और उनके बेटे निर्वाण के जन्मदिन की वजह से ख़ास बन गया और पूरा परिवार इस जश्न में शामिल रहा।

सलमान ख़ान के भाई सोहैल ने नए घर में पूरे परिवार संग मनाया बेटे का बर्थडे, देखें तस्वीरें
सलमान ख़ान के भाई सोहैल ने नए घर में पूरे परिवार संग मनाया बेटे का बर्थडे, देखें तस्वीरें

मुंबई। सलमान ख़ान के भाई सोहैल ख़ान ने मुंबई के पाली हिल इलाके में नया घर ले लिया है। इसी नये घर में शनिवार को सोहैल ने अपने बेटे निर्वाण ख़ान का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सलमान, अरबाज़ और सोहैल तीनों भाइयों संग पूरा ख़ान परिवार मौजूद रहा।

ख़ान परिवार हमेशा से अपने सदस्यों का बर्थडे धूमधाम से मनाता रहा है। हाल ही में सलमान की मॉम सलमा ख़ान का जन्मदिन भी पूरे परिवार ने मिलकर मनाया था। बहरहाल, सोहैल ख़ान ने अब अपने लिए नया घर ले लिया है। अभी तक पूरा परिवार एक साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रह रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि सोहैल क्या अब अपनी पत्नी सीमा ख़ान और बेटे निर्वाण के साथ इस नये घर में शिफ्ट हो जाएंगे? नीचे की तस्वीर में आप सोहैल के नये घर की ये तस्वीर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भतीजी ईशा अंबानी की शादी में यूं दिखीं पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी, इस उम्र में भी कायम जादू

बहरहाल, बात निर्वाण के बर्थडे की करें तो इस मौके पर निर्वाण के दादा और दोनों दादियां यानी सलीम ख़ान, सलमा ख़ान और हेलेन कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये।

सोहैल ख़ान बेटे निर्वाण के साथ सभी पारिवारिक सदस्यों का स्वागत करते दिखे तो उनकी पत्नी सीमा कुछ इस अंदाज़ में दिखीं।

मलाइका अरोड़ा अपनी मॉम और डैड संग भतीजे का जन्मदिन मनाने पहुंची तो वहीं उनके एक्स हस्बैंड अरबाज़ ख़ान कुछ इस अंदाज़ में दिखे।

बॉबी देओल और संजय कपूर जैसे सेलेब्स भी इस बर्थडे पार्टी में सपरिवार शामिल हुए। वहीं सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी मस्ती के मूड में नज़र आये।

सलमान की तीन फेवरेट हीरोइनें भी इस मौके पर मौजूद दिखीं। हम बात सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस और डेज़ी शाह की कर रहे हैं।

नीचे की तस्वीर में अर्पिता ख़ान के साथ अभिनेत्री रिया चक्रबर्ती, अरबाज़ के बेटे अरहान और सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम अली ख़ान नज़र आ रहे हैं। सलमान की बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी इस जश्न में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Photos: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, रिसेप्शन में भी रौनक

कुल मिलाकर यह मौका सोहैल के नये घर और उनके बेटे निर्वाण के जन्मदिन की वजह से ख़ास बन गया और पूरा परिवार इस जश्न में शामिल रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।