विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan: जिस एक्ट्रेस संग सलमान ने दी सुपरहिट फिल्म, क्या वही भाईजान को देती हैं शादी करने की सलाह?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 27 Apr 2023 08:15 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी महीने ईद के मौके पर रिलीज हुई है। इस ...और पढ़ें

Photo Credit : Salman Khan Bhagyashree Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Salman Khan Bhagyashree Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दबंग सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में शामिल हैं। सलमान के फैंस के उस दिन का बेसब्री से इंतजार है कि वह कब घोड़ी चढ़ेंगे। अब तक उनका नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है, लेकिन इसके बाजवूद वह अभी तक कुंवारे हैं।

हालांकि कई बार उनसे शादी को लेकर सवाल भी किए गए, लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को मजाकिया अंदाज में टाल दिया। इसी बीच अब उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस से जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

भाग्यश्री ने सलमान की शादी को लेकर कही ये बात

सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री से हाल ही में भाईजान की शादी को लेकर सवाल पूछा गया। भाग्यश्री से पूछा गया, क्या आप की सलमान को शादी के सलाह देती हैं, उनकी दोस्त हैं आप कभी तो उन्हें कहा होगा कि शादी कर लें।'

इस पर भाग्यश्री ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं क्यों सलाह दूं, मैं उनसे नहीं कहती, जब उनकी मर्जी, जैसे उनकी मर्जी, उनकी जिंदगी है।' इस सवाल से साफ है कि श्राग्यश्री को भी नहीं पता भाईजान कब शादी करेंगे या नहीं। इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

हाल ही में वायरल हुआ था ये वीडियो

बता दें कि बुधवार शाम सलमान खान दुबई से लौटे। ऐसे में उन्हें देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई। एयरपोर्ट पर भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू होती नजर आई कि उनके बॉडीगार्ड शेरा के लिए भी उस पर काबू कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।

इसी दौरान एक फैन ने सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश की। इस पर एक्टर ने उसकी ओर गुस्से में देखा और शेरा की तरफ इशारा करते हुए उन्हें दूर करने को कहा। इसके बाद शेरा ने उस शख्स को धक्का देकर दूर कर दिया। यह वीडियो काफी वायरल है।