Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के साथ पोज देते ऐश्वर्या की फोटो आई सामने, अनंत-राधिका की शादी से धमाल मचा रही ये तस्वीर, जानें इसका सच

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:38 PM (IST)

    ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और सलमान खान एक वक्त में बॉलीवुड के चर्चित कपल थे। ऑफस्क्रीन दोनों की जोड़ी और ऑन स्क्रीन सिजलिंग केमेस्ट् ...और पढ़ें

    अर्पिता खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन
    अर्पिता खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन

    HighLights

    1. बॉलीवुड के चर्चित कपल थे सलमान खान-ऐश्वर्या राय
    2. सलमान और ऐश्वर्या की वायरल हो रही एक तस्वीर
    3. सलमान का हाथ पकड़े दिखीं ऐश्वर्या

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशन आज भी चर्चा का विषय बना रहता है। ब्रेकअप के बाद दोनों ने कभी कोई फिल्म साथ में नहीं की। न ही किसी इवेंट या फंक्शन में साथ नजर आए। इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से दोनों की साथ में एक तस्वीर सामने आई है, जिसने यूजर्स तक को हिला कर रख दिया है। 

    अनंत-राधिका की शादी से सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीर

    सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। जब से दोनों अलग हुए हैं, तब ने इन्हें कभी कहीं साथ नहीं देखा गया। लेकिन एक लंबे समय के बाद फैंस की ये विश भी अब पूरी होती नजर आई है। अनंत और राधिका की शादी में दोनों ने मेहमानों के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं। वहीं, एक फोटो ऐसी है, जिसमें ऐश्वर्या, सलमान का हाथ थामे नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding: वेडिंग सेरेमनी में छाया ऐश्वर्या-दीपिका का स्वीट मोमेंट, इमोशनल होकर एक दूसरे को लगाया गले

    सलमान का हाथ थाने नजर आईं ऐश्वर्या 

    जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सलमान खान का हाथ थामे ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। बगल में अर्पिता खान भी खड़ी हैं। इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन रुकिये जरा। इसके पहले कि आप खुशी के मारे सातवें आसमान पर पहुंचें, आपको इस तस्वीर के पीछे का पूरा सच बताते हैं। 

    ऐश्वर्या और सलमान को साथ देखने का सपना उनके कई फैंस का है। मगर आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से आई ये तस्वीर फेक है। यानी कि ये AI जनरेटेड फोटो है। 

    शादी में बच्चन परिवार से अलग पहुंची थीं ऐश्वर्या

    अनंत-राधिका की शादी में ऐश्वर्या का लुक चर्चा में रहा। इसके अलावा एक और वजह है, जिस कारण वह सुर्खियों में छाई रहीं। वह है उनका बच्चन परिवार से अलग शादी में शिरकत करना। ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ शादी में एंट्री ली थी। बच्चन परिवार से उनके साथ कोई भी नजर नहीं आया था। अभिषेक ने भी फैमिली के साथ शिरकत की थी। ये देख दोनों के बीच अनबन की खबरें तेज हो गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक की ये तस्वीर हुई वायरल, अनंत-राधिका की शादी की इनसाइड फोटो आई सामने