Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिंघम अगेन' नहीं, इस स्टार किड की फिल्म में कैमियो को तैयार Salman Khan, कब होगी रिलीज?

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 08:03 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस वक्त शाह रुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Photo Credit-Salman Khan/Instagram)
    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Photo Credit-Salman Khan/Instagram)

    HighLights

    1. एक और फिल्म में होगा सलमान खान का कैमियो
    2. इस स्टार किड की मूवी का भाईजान बनेंगे हिस्सा
    3. आखिरीबार पठान फिल्म में किया था कैमियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों में अक्सर सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो देखने को मिलता रहता है। हाल ही में अजय देवगन की सिंघम अगेन (Singham Again) में सलमान के कैमियो को लेकर खूब खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में वह महज अफवाह बनकर उड़ गईं। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक फेमस स्टार किड की फिल्म में भाईजान का स्पेशल कैमियो रोल देखने को मिलेगा। 

    जिसका निर्देशन शाह रुख खान की बीते साल आई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली (Atlee) कर रहे हैं। आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल्स में समझते हैं। 

    इस मूवी में होगा सलमान खान का कैमियो

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी करीबियों की ज्यादातर मूवीज में सलमान खान का कैमियो देखने को मिलता है, फिर चाहें वो एक सीन के लिए हो या फिर किसी गाने के लिए। आखिरी बार सलमान को सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करते हुए देखा गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    अब फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार आने वाले समय में सलमान खान का गेस्ट अपीयरेंस स्टार किड और एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) में देखने को मिलेगा। जी हां, इस मूवी में 5 मिनट के सीन के लिए सलमान इस वीकेंड शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

    अपने कैमियो में सलमान खान एक्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले वह वरुण की फिल्म जुड़वा 2 में भी कैमियो करते दिख चुके हैं। इस खबर के बाद बेबी जॉन के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बेबी जॉन

    सिल्वर स्क्रीन्स पर फैंस वरुण धवन को काफी मिस कर रहे हैं। बेशक हाल ही में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में वरुण का कैमियो देखने को मिला हो, लेकिन सोलो रिलीज के आधार पर उनकी मूवीज को लंबा वक्त हो गया है। बात करें बेबी जॉन की रिलीज डेट के बारे में तो ये एक्शन थ्रिलर इस साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनने के बाद ही परेशान हुईं Nia Sharma, बोलीं- मुझे माफ कर दो प्लीज