Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान और अरबाज खान ने यूं मनाया पापा सलीम का बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 07:19 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के जाने माने लेखक सलीम खान आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को खान परिवार ने बेहद शानदार अंदाज में मनाया। पा ...और पढ़ें

    Salim Khan, Birthday Celebration, Salman Khan, Arbaaz
    Salim Khan, Birthday Celebration, Salman Khan, Arbaaz

     नई दिल्ली, जेएनएन। Salim Khan Birthday Celebration: हिन्दी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस मौके पर चारों ओर से उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब उनकी सेलिब्रेशन की तस्वीरे सामने आई हैं। खान परिवार ने बेहद शानदार अंदाज में सलीम का जन्मदिन मनाया। पापा के जन्मदिन अब अरबाज खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की।

    सलमान खान भी आए नजर

    अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तीन फोटो साझा की है और पापा को बर्थडे विश किया है। पहली फोटो में पूरा खान परिवार नजर आ रहा है। सलीम खान के सामने डाइनिंग टेबल पर कई तरह के शाही पकवान रखे हैं। सलीम खान के बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल, अर्पिता, अलवीरा खान और दोनों पत्नियां भी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में अरबाज खान अपने पापा संग सोफे पर बैठ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में पापा को किस कर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे डेडी।

    करिश्मा-रवीना समेत अन्य सेलेब्स ने भी किया विश

    अरबाज के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमे सबसे पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर है उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे सलीम अंकल. वहीं दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस रवीना टंडन हैं उन्होंने लिखा- कृपया उन्हें हमारी ओर से शुभकामनाएं दें!!❤️❤️ रवीना और अनिल। हिमांश कोहली ने लिखा- सलीम साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संजय कपूर ने लिखा - हैप्पी बर्थडे अंकल 🥃🥃 काम तो हम अच्छा ही करते हैं।

    इंडस्ट्री के दिग्गज राइटर्स में शुमार हैं सलीम खान

    बता दें सलीम खान ने बॉलीवुड को 'शोले', 'जंजीर', 'दीवार', 'क्रांति' और 'डॉन' जैसी फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। फिल्मों की कहानियां लिखने से पहले सलीम ने लगभग 25 फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार भी निभाये थे। सलीम ने फिल्म ‘बारात’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। सलीम का मन फिल्मों में काम करने से अधिक लिखने में लगने था। धीरे-धीरे फिल्मों की पटकथा लिखने लगे और मशहूर लेखक माने जाने लगे।

    खबरें और भी

    सलीम खान ने रचाई दो शादियां

    कहते हैं फिल्मों में काम करने के दौरान सलीम की मुलाकात सुशीला चरक यानी (सलमा खान) से हुई थी। साल 1964 में दोनों ने शादी रचाई और सुशीला सलमा खान बन गई। सलीम खान और सलमा के 4 बच्चे हुए, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलविरा। वहीं साल 1981 में उन्होंने दूसरी शादी हेलन से की। अब पूरा परिवार एक साथ एक ही घर में रहता है।

    यह भी पढ़ें- कानूनी पचड़े में फंसी थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म वारिसु, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने जारी किया नोटिस