यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Khan Video: गणपति दर्शन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, सामने आया भाईजान ये लेटेस्ट वीडियो
Salman Khan-Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने अपने-अपने घरों पर गणपति बप्पा को विराजमान किया है। इस खास मौक ...और पढ़ें

HighLights
- गणेश चतुर्थी के मौके पर बहन के घर पहुंचे सलमान खान
- टाइगर 3 एक्टर का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
- एक्टर का ट्रेडिशनल लुक है शानदार
नई दिल्ली जेएनएन: Salman Khan On Ganesh Chaturthi 2023: बॉलीवुड की तमाम फिल्मी हस्तियों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने-अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया है। हर बार की तरह इस बार भी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का वेलकम किया है।
इस बीच सलमान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी बहन के घर गणपति के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर बहन के घर पहुंचे सलमान खान
हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता खान और आयुष शर्मा अपने घर पर गणपति को पधारते हैं। इतना ही नहीं सलमान खान और उनकी फैमिली के सदस्य उनके साथ गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व का जश्न मनाते हुए नजर आए हैं। ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर भला सलमान अपनी बहन के घर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने कैसे नहीं पहुंचते।
मंगलवार रात को विरल बियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लू और व्हाइट कुर्ता पजामा पहन कर भाईजान अपनी बहन अर्पिता के घर पहुंचे हैं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इतना ही नहीं सलमान ने इस मौके पर पैपराजी के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं। सलमान खान के इस ट्रेडिशनल लुक की फैंस काफी सराहना कर रहे हैं।
खबरें और भी
सलमान की 'टाइगर 3' का सबको इंतजार
इस साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में सलमान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं।
हाल ही में सलमान ने 'टाइगर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इस साल दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।