Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan Birthday: जन्मदिन पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट देंगे सलमान? 2024 में उनकी 5 फिल्मों का हो सकता है एलान

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 03:17 PM (IST)

    Salman Khan Birthday Special सलमान खान के लिए 2023 बॉक्स ऑफिस पर भले ही मिलाजुला रहा हो लेकिन साल 2024 में एक बार फिर दबंग खान पर बड़े-बड़े मेकर्स दांव ...और पढ़ें

    सलमान खान इस जन्मदिन पर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज / फोटो- Instagram
    सलमान खान इस जन्मदिन पर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. जन्मदिन पर फैंस को रिर्टन गिफ्ट देंगे सलमान खान?
    2. 27 दिसंबर 2023 को सलमान खान मनाएंगे 58वां जन्मदिन
    3. 2024 में सलमान खान इन बड़ी फिल्मों की कर सकते हैं घोषणा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे का इंतजार उनसे ज्यादा उनके फैंस को रहता है। हर साल उनके लाखों चाहने वाले उनके घर के बाहर उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स लेकर उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रात को ही 12 बजे से उनके इंतजार में आकर खड़े हो जाते हैं।

    सलमान खान (Salman Khan)भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं करते और उनसे अपनी बालकनी में आकर मिलते हैं। फैंस से मिलने के बाद सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्म हाउस निकल जाते हैं, जहां वो अपने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी करते हैं और नए साल का स्वागत अपनों के साथ करते हैं।

    हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है, जब सलमान खान ने फिल्मों की घोषणा के साथ अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर भी फैंस को ऐसी ही उम्मीद है कि सलमान उन्हें इस बार रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

    सलमान खान के पास 2024 में हैं फिल्मों की भरमार

    साल 2023 सलमान खान के लिए जैसा भी बीता हो, लेकिन 2024 में भी मेकर्स भाईजान पर दांव खेलने से बिल्कुल नहीं कतरा रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के पास साल 2024 में एक या दो नहीं, बल्कि पांच ऐसी बड़ी फिल्में हैं, जिनकी घोषणा बॉलीवुड के दबंग किसी भी मोमेंट कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: जान से मारने की धमकी, टाइगर 3 और बिग बॉस 17... इन वजहों से खबरों में रहे सलमान खान

    ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपनी बड़ी फिल्मों में से एक फिल्म की घोषणा इस साल अपने जन्मदिन पर भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल सलमान खान यशराज से लेकर करण जौहर और सूरज बड़जात्या जैसे फिल्म मेकर्स के साथ साझेदारी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनके एक प्रोजेक्ट के अलावा किसी भी अन्य फिल्मों की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

    किक 2 से लेकर टाइगर वर्सेज पठान ये हैं फिल्मों की लंबी लिस्ट

    सलमान खान टाइगर 3 के बाद यशराज की ही स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में काम कर रहे हैं। जिसमें शाह रुख खान के साथ एक लंबे समय बाद वह फुल फ्लेज स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल बाद वह फिल्म मेकर करण जौहर के साथ काम करेंगे।

    आपको बता दें कि सलमान खान ने उनकी फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में स्पेशल अपीरियंस किया था। इन फिल्मों के अलावा वह अगले साल भाई अरबाज खान की फिल्म 'दबंग 4', साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' और सूरज बड़जात्या के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan Birthday: 'प्रेम' बनकर दिलों पर तो 'टाइगर' बन बॉक्स ऑफिस पर छाये सलमान, ये हैं 12 बेस्ट फिल्में