यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Khan Birthday: काजोल को याद आया 'अमन', तो सोनम ने भी लुटाया 'प्रेम', कटरीना ने कहा- आप ओरिजिनल हो
Salman Khan Birthday Wishes From Bollywood बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर फैंस जहां एक तरफ ...और पढ़ें

HighLights
- बॉलीवुड सितारों ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई
- कटरीना कैफ से लेकर काजोल तक सबने लुटाया यूं प्यार
- सलमान खान 27 दिसंबर को मना रहे हैं 58वां जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Birthday Wishes: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर एक्टर की एक झलक पाने का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan)ने बीती रात दिल्ली से लौटने के बाद मुंबई में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ केक कटिंग करके जमकर पार्टी की।
टाइगर 3 एक्टर की बर्थडे पार्टी की कई वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फैंस ने जहां सलमान खान के जन्मदिन पर खूब प्यार लुटाया, तो वहीं उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी उन्हें अपने ही खास अंदाज में बधाई दी।
बॉबी देओल से लेकर काजोल तक ने सलमान को दी जन्मदिन की बधाई
सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी बधाई दे रहे हैं। एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने जहां सलमान खान को विश करते हुए उनके साथ पार्टी के अंदर की फोटोज शेयर की, तो वहीं सलमान खान के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'कुछ-कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली बॉलीवुड डीवा काजोल ने भी अपने को-स्टार को विश करने के लिए खास अंदाज अपनाया।
यह भी पढ़ें: Salman Khan Net Worth: फिल्मों से ही नहीं, इन प्लेटफॉर्म्स से खूब पैसा कमाते हैं सलमान खान, जानिए नेट वर्थ
उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जो फिल्म कुछ कुछ होता है कि है। इस फिल्म में सलमान खान का नाम 'अमन' था, लेकिन उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बॉलीवुड के सुल्तान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई"।
सोनम सहित इन सितारों ने भी सलमान को किया विश
सोनम कपूर ने भी फिल्म प्रेम रतन धन पायो से एक स्टिल शेयर की और अपने 'प्रेम' को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सलमान..तुम सबसे बेस्ट हो"।
खबरें और भी
नेहा धूपिया ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "बॉलीवुड के कूलेस्ट मैन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई"।
उनके अलावा सलमान खान के साथ अपना डेब्यू करने वाली रवीना टंडन ने अरबाज खान की शादी से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे फर्स्ट स्क्रीन हीरो सलमान खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इस साल और आने वाले कई सालों तक आपका स्टारडम यूं ही बरकरार रहे"।
कटरीना कैफ और अजय देवगन ने भी किया विश
सलमान खान को पूरे बॉलीवुड जगत से जन्मदिन की बधाई मिल रही है। उनकी टाइग्रेस जोया उर्फ कटरीना कैफ ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "टाइगर-टाइगर-टाइगर, आप हमेशा ऐसे ही रहो जैसे आप हो, बिल्कुल ओरिजिनल"।
इसके अलावा अजय देवगन ने सलमान खान को विश करते हुए गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "टाइगर तुम्हें जन्मदिन की बधाई हो, तुम्हें वर्चुअल हग भेज रहा हूं"।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा और शिल्पा शेट्टी सहित कई बी टाउन सितारों ने जन्मदिन पर सलमान खान को बधाई देकर उनके इस दिन को और भी खास बनाया।
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने Salman Khan के बर्थडे पर शेयर किया 25 साल पुराना किस्सा, साझा की ये बड़ी न्यूज