विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम तुम में इतने छेद करेंगे...' इस खलनायक की कलम से निकला था Salman Khan की 'दबंग' ये आइकॉनिक डायलॉग

Published: Mon, 13 Jan 2025 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2025 03:20 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) और सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक साथ फिल्म दबंग (Dabangg) में काम किया था। मूवी ...और पढ़ें

सलमान खान और सोनू सूद (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
सलमान खान और सोनू सूद (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी दबंग
  2. सलमान खान की सुपरहिट मूवीज में से एक
  3. सोनू सूद ने निभाया था विलेन छेदी सिंह का रोल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2010 में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग (Dabangg) रिलीज हुई थी और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का जमकर शोर मचाया था। सलमान के एक्टिंग करियर को पीक पर लाने में दबंग का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। इस मूवी में उन्होंने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे की भूमिका को अदा किया था। 

दूसरी तरफ विलेन छेदी सिंह की भूमिका में अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) भी मौजूद रहे। यूं तो दबंग के सभी डायलॉग्स फैंस को काफी पसंद आए थे और आज भी उनका जिक्र होता है। लेकिन मूवी का 'हम तुम में इतने छेद करेंगे' डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था। आइए जानते हैं कि ये किसने लिखा था। 

किसने लिखा था दबंग का ये डायलॉग

दबंग फिल्म के निर्माता अरबाज खान और डायरेक्शन अभिनव कश्यप ने किया था। जबकि फिल्म का स्क्रीनप्ले दिलीप शुक्ला और अभिनव ने मिलकर लिखा था। लेकिन मूवी का सबसे पॉपुलर डायलॉग हम तुम में इतने छेद करेंगे, इन दोनों की नहीं बल्कि खुद सोनू सूद की कलम से निकला था। 

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

हाल ही में फतेह (Fateh) फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने दबंग का ये डायलॉग लिखा था, जो सलमान खान (Salman Khan) पर फिल्माया गया। मूवी में उनके दमदार किरदार के साथ-साथ ये सवांद भी हर किसी को पसंद आया और आज भी जब बात दबंग की होती है तो ये डायलॉग सबसे पहले फैंस के जहन में आता है। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सिर्फ दबंग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई ऐसी मूवीज रही हैं, जिनमें सोनू सूद बतौर खलनायक नजर आए हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सिनेप्रेमियों को उनका नेगेटिव अंदाज काफी पसंद आता है। 

फतेह को लेकर चर्चा में सोनू 

एक एक्टर होने के साथ सोनू सूद कमाल के लेखक भी हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि अपनी मां से उन्होंने लिखने की कला को सीखा है। मौजूदा समय में फतेह फिल्म की वजह से अभिनेता का नाम चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि इस एक्शन थ्रिलर में सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर और राइटर उन्होंने काम किया है।

फोटो क्रेडिट- एक्स

एक्टिंग और डायरेक्शन के साथ-साथ सोनू ने साइबर क्राइम के कंटेंट की नब्ज को समझते हुए फतेह की कहानी गढ़ी है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फतेह ने रिलीज के 3 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।