Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़, जिम में कार्डियक अरेस्ट से इस करीबी का हुआ निधन

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM (IST)

    सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने की वजह से लोग सागर पांडे को सलमान पांडे के नाम से भी जानते थे। उन्होंने सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में वह सलमान के ...और पढ़ें

    Photo Credit : Salman Khan Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Salman Khan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। अभी लोग स्टैंडप काॅमेडियन राजू श्रीवास्त के गम से उबर भी नहीं पाया था कि इंडस्ट्री से जुड़े एक और शख्स की खबर सामने आ गई हैं। आज यानी 30 सितंबर को सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने वाले सागर पांडे का निधन हो गया। सागर का निधन जिम में वर्कआउट करते वक्त सागर को कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

    सलमान के थे बेहद करीब

    सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने की वजह से लोग सागर पांडे को सलमान पांडे के नाम से भी जानते थे। उन्होंने सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में वह सलमान के डुप्लीकेट का रोल प्ले किया था। सागर, सलमान के काफी करीब थे। सेट पर भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती थी। ऐसे में सागर की मौत ने सलमान को काफी हिला कर रख दिया है। सागर के निधन के बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने सागर संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले भाई सागर। धन्यवाद...।' इस पर पोस्ट पर सलमान के फैंस कमेंट कर सागर के निधन दुख जाहिर कर रहे हैं।

    अचानक ही जिम में गिर पड़े थे सागर

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सागर के मौत की पुष्टि शाहरुख खान के डुप्लिकेट प्रशांत वाल्डे ने की। उन्होंने बताया, ‘सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सागर को मृत घोषित कर दिया गया।' आपको बात दें कि हाल ही दो इंडस्ट्री में कलाकार की मौत भी ठीक इसी तरह ही हुई है। बता दें कि दीपेश भान और राजू श्रीवास्तव को भी जिम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ा था। वहीं राजू ने तो 41 दिनों तक एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी थी।

    कई फिल्मों में निभाया है सलमान के बाॅडी डबल का रोल

    बता दें कि सागर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' में भी सलमान खान के बॉडी डबल का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान', ‘ट्यूबलाइट', ‘दबंग', ‘दबंग 2', ‘दबंग 3' जैसी कई फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल का रोल निभाया था।

    खबरें और भी