Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA 2023 में विक्की कौशल संग सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया ऐसा बर्ताव, भड़के लोग, कहा- 'उसकी भी इज्जत करो'

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 26 May 2023 09:59 AM (GMT+05:30)

    Salman Khan-Vicky Kaushal Video बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान और विक्की कौशल आईफा अवॉर्ड्स 2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिले। इस दौरान सलमान के बॉडीगार्ड ...और पढ़ें

    IIFA 2023, Salman Khan, Vicky Kaushal, Salman Vicky Video, Katrina Kaif- Photo/twitter
    IIFA 2023, Salman Khan, Vicky Kaushal, Salman Vicky Video, Katrina Kaif- Photo/twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन।  International Indian Film Academy Awards 2023: सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी में से एक 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स' का आज अबू धाबी के यास आईलैंड में आगाज होगा। बी-टाउन के सारे सेलिब्रिटीज UAE पहुंच गए हैं। गुरुवार को अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सलमान खान (Salman Khan) एक-दूसरे से टकराए। 

    25 मई 2023 की रात को यास आईलैंड में आईफा अवॉर्ड्स 2023 (IIFA Awards 2023) के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया। इस दौरान सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और विक्की कौशल समेत कई सेलिब्रिटीज नजर आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें विक्की और सलमान एक-दूसरे से टकराते हुए नजर आए।

    IIFA में टकराए सलमान-विक्की

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपने फैंस को सेल्फी दे रहे हैं। इसी दौरान खूब सारे बॉडीगार्ड के साथ दबंग स्टाइल में सामने से सलमान खान आते हैं। विक्की उन्हें हैलो कहते हैं और सलमान भी उनसे बातचीत करते हैं। हालांकि, इस बीच एक चीज ने फैंस को नाराज कर दिया। 

    विक्की के साथ सलमान के बॉडीगार्ड ने क्या किया?

    वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि विक्की कौशल, सलमान खान से बात करते हैं, तब भाईजान के बॉडीगार्ड उन्हें साइड करके रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें किनारे कर देते हैं। ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स का भाईजान के बॉडीगार्ड पर गुस्सा फूट गया। 

    खबरें और भी

    सलमान के बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा

    एक यूजर ने कहा, "ओएमजी, यह कितना रूड है।" एक ने लिखा, "जो रियल में हीरो है, उसके साथ ऐसा कर रहे हो। विक्की में इतनी रिस्पेक्ट है, उसने बुरा नहीं माना होगा। यह असली सेलेब है।" एक ने कमेंट किया, "विक्की बहुत सिंपल है। सलमान की सिक्योरिटी भयानक है।" एक ने कहा, "वह भी हीरो, उसकी भी इज्जत करो।" इसी तरह लोग विक्की को साइड करने पर सलमान के सिक्योरिटी गार्ड पर नाराज हो रहे हैं।

    बता दें कि, 26 मई 2023 को आयोजित हुआ आईफा अवॉर्ड्स को सलमान खान नहीं बल्कि विक्की और अभिषेक बच्चन होस्ट कर रहे हैं।