Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जवान' के डायरेक्टर एटली के साथ Salman Khan ने मिलाया हाथ, इस बात से आप हो सकते हैं थोड़े निराश

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:52 AM (GMT+05:30)

    Salman Khan के लिए बीता साल भले ही कुछ खास न रहा हो लेकिन अगले साल वह सिकंदर बनकर एक बार फिर से फैंस के बीच लौट रहे हैं। ए आर मुरुगदास के बाद वह साउथ ...और पढ़ें

    एटली की फिल्म में दिखेंगे सलमान खान/ फोटो- Instagram
    एटली की फिल्म में दिखेंगे सलमान खान/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. एटली के साथ पहली बार काम करेंगे सलमान खान
    2. इस फिल्म में सलमान दिखाएंगे अपना जोरदार एक्शन
    3. सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं सलमान खान

    जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे अब एक दूसरे की फिल्मों में अपना पूरा-पूरा योगदान दे रहे हैं। पिछले काफी समय में बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जो साउथ फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकारों ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रख दिया है।

    सलमान खान भी अब उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने साउथ निर्देशक का हाथ थामा है। वह डायरेक्टर ए आर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' में जल्द ही रश्मिका मंदाना संग रोमांस फरमाते हुए दिखाई देंगे।

    इस बीच ही अब फैंस की भी एक और मुराद पूरी हो गयी है। दबंग खान और साउथ निर्देशक एटली एक साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, कहानी में एक छोटा सा ट्विस्ट है, जिससे आपका दिल टूट सकता है।

    एटली के साथ पहली बार काम करेंगे सलमान खान

    एटली साउथ के सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर्स में से एक हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। उन्होंने शाह रुख खान को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'जवान' दी है, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है।

    यह भी पढ़ें: 'ग्रीन जोन' में पहुंचे Salman Khan, 'भाईजान' की लेटेस्ट फोटो देख बोले फैंस- आ गया सिकंदर

    पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि शाह रुख के बाद एटली सलमान खान के साथ काम करेंगे। अब वह हो भी रहा है, लेकिन ये दोनों किसी फुल फ्लेज फिल्म के लिए साथ नहीं आ रहे हैं, बल्कि एटली की फिल्म में सलमान खान एक छोटा सा कैमियो करने वाले हैं। एटली की प्रोडक्शन कंपनी में बनने वाली फिल्म बेबी जॉन में सलमान भी नजर आने वाले हैं।

    खबरें और भी

    baby john

    वरुण की फिल्म बेबी जॉन में होंगे सलमान खान

    दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेबी जॉन में सलमान एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के लिए वरुण के सामने होंगे। उनका फिल्म में गेस्ट अपीरियंस है, लेकिन इस एक्शन सीन को खास सलमान के लिए लिखा और डिजाइन किया गया है। इस महीने के अंत या अगस्त में इसे फिल्माने की भी योजना है।

    वरुण और सलमान एक दूसरे की फिल्म में इससे पहले दिखाई दे चुके हैं। सलमान ने जहां जुड़वा 2 में काम किया था, वहीं वरुण अंतिम : द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। बेबी जॉन की काफी शूटिंग हो चुकी है, अब केवल एक गाना और सलमान के सीक्वेंस की शूटिंग बची है। उसके बाद फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में जाएगी, ताकि 25 दिसंबर को तय रिलीज तारीख पर ये फिल्म सिनेमाघरों में आ सके।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan की मौत की रची गई थी साजिश, पाकिस्तान से आया था हाईटैक हथियार, पुलिस ने किये चौंकाने वाले खुलासे