विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने हिमेश के स्‍टूडियो के बाहर लगाई भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 03:14 PM (IST)

सलमान खान जहां भी जाते हैं, वहां लोगों की भीड़ लग ही जाती है। उन्‍होंने बुधवार रात भी अंधेरी में एक सिंगर के रिकॉर्डिंग स्‍टूडियो के बाहर ऐसे ही भारी भीड़ लगा दी! यह नजारा देखने लायक था। सभी सलमान खान की एक झलक पाने को बेकरार थे।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान जहां भी जाते हैं, वहां लोगों की भीड़ लग ही जाती है। उन्होंने बुधवार रात भी अंधेरी में हिमेश रेशमिया के रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर ऐसे ही भारी भीड़ लगा दी! यह नजारा देखने लायक था। सभी सलमान खान की एक झलक पाने को बेकरार थे।

पूजा मिश्रा का उत्पीड़न, सोनाक्षी पर लगाए गंभीर आरोप

एक सूत्र ने बताया, 'सलमान एयरपोर्ट से सीधे रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे। यह बात तेजी से फैल गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। नतीजा ये हुआ कि सड़क पूरी तरह से ब्लाॅक हो गई और फिर भीड़ हटाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

मालूम हो कि हिमेश ने ही सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के गानों को कम्पोज किया है। उन्हें सुनने के लिए सलमान ण्यरपोर्ट से सीधे उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे। इन गानों के अलावा सलमान ने हिमेश द्वारा कंपोज किए गए दूसरे गानों को भी सुना। यहां तक कि उन्होंने आवाज भी टेस्ट की।

ये क्या...जेनेलिया ने एक ही लहंगे में निपटा दी दो शादियां!

हालांकि इस बारे में सूत्र ने कहा, 'यह तय नहीं है कि सलमान फिल्म में कोई गाना गा रहे हैं या नहीं, मगर हां वो एक बार फिर से यह कोशिश कर सकते हैं।` मालूम हो कि सलमान ने हाल ही में अपने होम प्रोडक्शन के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है।

इस एक्ट्रेस के स्टेडियम में पहुंचते ही चलने लगता है भज्जी का बल्ला!