Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 साल के हुए सलमान खान, पनवेल फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ काटा केक

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 02:00 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज (27 दिसंबर को) अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। भाईजान ने हमेशा की तरह अपना खास दिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर ...और पढ़ें

    सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पनवेल फार्महाउस केक काटा (फोटो- इंस्टग्राम)

    सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पनवेल फार्महाउस केक काटा (फोटो- इंस्टग्राम)

    HighLights

    1. सलमान ने फार्महाउस के बाहर जमा मीडिया और फैंस के साथ केक काटा

    2. सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे

    3. क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टी में मौजूद रहीं

    एंटरटेनमेंट डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज (27 दिसंबर को) अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। भाईजान ने हमेशा की तरह अपना खास दिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताया। पार्टी प्राइवेट रही, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा चुनिंदा इंडस्ट्री फ्रेंड्स और डायरेक्टर्स शामिल हुए।

    सलमान ने फार्महाउस के बाहर जमा मीडिया और फैंस के साथ केक काटा

    सलमान ने फार्महाउस के बाहर जमा मीडिया और फैंस के साथ केक काटा, उन्हें केक खिलाया और कैमरे के लिए पोज दिए। इस दौरान उनके भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान और भतीजों के साथ नजर आए।

    बहन अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ पहुंचीं। क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टी में शामिल हुए। सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे।

     पार्टी में एक स्पेशल सरप्राइज भी था

    पार्टी में एक स्पेशल सरप्राइज भी था सलमान के दोस्तों, परिवार और उनसे काम कर चुके डायरेक्टर्स ने उनके लिए एक खास वीडियो ट्रिब्यूट तैयार किया, जिसमें उनके सिनेमाई सफर और अनुभवों को दिखाया गया। वहीं, अभिनेता सलमान खान के 60वें जन्मदिन के अवसर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशनी से सजाया गया है।

    खबरें और भी

     आज आ सकता है 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट 

    लेकिन फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा अभी बाकी है! सूत्रों के अनुसार, सलमान आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म का टीजर या कोई महत्वपूर्ण एसेट होगा, जो फैंस के लिए जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट साबित होगा।

    'बैटल ऑफ गलवान' अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही है और यह 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।