Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA Awards 2023 में थिरकते नजर आए सलमान खान, अर्पिता संग ये बॉन्डिंग देख फैंस ने की तारीफ, वीडियो वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 27 May 2023 05:20 PM (IST)

    IIFA Awards 2023 आईफा अवॉर्ड्स की धूम हर ओर मची हुई है। इस अवॉर्ड फंक्शन से सलमान खान का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस ने उन ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan and Arpita Khan
    File Photo of Salman Khan and Arpita Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान इन दिनों अबू धाबी में आईफा 2023 को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। इस अवॉर्ड नाइट में वह अपने बेस्ट लुक में पहुंचे। सलमान खान को देखने के लिए उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। अबू धाबी में भी उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच एक्टर का अवॉर्ड फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कदम थिरकाते देखा जा सकता है।

    आईफा में कदम थिरकाते दिखे सलमान

    सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बहन अर्पिता के साथ मस्ती करते देखे जा सकते हैं। वह 'सौदा खरा-खरा' सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अर्पिता खान उनके आगे खड़ी हैं, और पीछे सलमान खान खड़े हैं, जो उनके हाथों को पकड़कर गाने को एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। उनके साथ ही में वरुण धवन और तमाम लोग खड़े हैं, जो आईफा 2023 का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    फैंस को पसंद आया सलमान का यह वीडियो

    सलमान खान का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस ने सलमान की मस्ती के साथ ही भाई-बहन की जोड़ी की तारीफ की है। किसी ने कहा, 'ऐसा भाई सबको मिले', किसी ने कहा, 'इस भाई बहन की जोड़ी को नजर न लगे।'

    सलमान खान वर्कफ्रंट

    एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अपकमिंग फिल्म्स के नाम पर उनकी झोली में 'टाइगर 3' है, जिसमें पिछली फ्रेंचाइजी की तरह कटरीना कैफ ही उनकी हीरोइन होंगी। फिल्म में इमरान हाशमी के होने की भी चर्चा है। फिल्म दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सलमान खान की आखिरी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल से 100 करोड़ रुपये कमा पाई।