Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan ने मां सलमा के साथ किया 'चीप थ्रिल्स' गाने पर डांस, वायरल हो रहा है ये वीडियो

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 11:10 AM (IST)

    Salman Khan Dance Video सलमान खान भी अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। कहते हैं कि सलमान अपनी मां को अपने दिल का सारा हाल बताते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मी ...और पढ़ें

    सलमान खान ने मां सलमा के साथ किया डांस
    सलमान खान ने मां सलमा के साथ किया डांस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Dance Video: सलमान खान (Salman Khan) ने कल यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस जन्मदिन को भाईजान ने अपने परिवार के साथ अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सेलिब्रेट किया।

    सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो भी सामने आए। वहीं अब भाईजान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां यानी सलमा के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan Video: गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, वायरल हुआ ये वीडियो

    सलमान खान ने किया मां के साथ डांस

    सलमान खान भी अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। कहते हैं कि सलमान अपनी मां को अपने दिल का सारा हाल बताते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर मां की फोटोज भी साझा करते रहे हैं। अब जन्मदिन के मौके पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में मां के साथ चीप थ्रिल्स गाने पर डांस कर रहे हैं।

    बता दें, ये वीडियो साल 2019 का है। इस वीडियो में सलमान मां को हग कर लेती हैं और किस भी करते हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया था, मॉम कह रही हैं कि बंद करो ये नाच गाना। जो अब एक बार फिर भाईजान के जन्मदिन पर वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    भाई की शादी में किया था डांस

    हाल ही में सलमान खान ने अपने छोटे भाई अरबाज खान की दूसरी शादी में डांस किया था। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो शूरा और अरबाज के बेटे संग 'दिल दियां गल्ला' और 'तेरे मस्त, मस्त दो नैन' पर डांस कर रहे थे। 

    सलमान खान की आने वाली फिल्म

    हाल ही में सलमान खान को टाइगर 3 में देखा गया था। अब कहा जा रहा है कि भाईजान जल्द करण जौहर की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Captain: ईशा के बाद अब ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, इनके आगे छूट जाते हैं सलमान के भी पसीने

    खबरें और भी