विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उसे मारा गया था..' सुशांत सिंह राजपूत को लेकर Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने खोले बड़े राज

Published: Tue, 05 Nov 2024 04:34 PM (IST)

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे ...और पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोमी अली ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोमी अली ने कही ये बात

HighLights

  1. एम्स के डॉक्टर पर लगाया इल्जाम
  2. सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा
  3. वायरल हुआ सोमी अली का बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। पहले वह बिश्नोई गैंग से पंगा लेने उतर पड़ी थीं और अब उन्होंने एक और वायरल बयान दे डाला है। दरअसल काले हिरण को मारने की वजह से बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सोमी अली ने सुशांत सिंह को लेकर खोले राज

इस बीच सोमी ने रेडिट पर एक आस्क मी सेशन (AMA session) रखा था। जहां उन्होंने बिश्नोई समुदाय के साथ खान के विवाद के साथ-साथ 90 के दशक में अपने और सलमान खान के रिश्ते पर भी बात की। वहीं सुशांत सिंह राजपूत वाले मामले में बोलते हुए सोमी ने तहलका ही मचा दिया। सोमी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था और उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में दिखाया गया कि उन्होंने सुसाइड किया है।

यह भी पढ़ें: 'लॉरेंस बिश्नोई अच्छा आदमी', Salman Khan पर EX गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिर लगाए गंभीर आरोप

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सोमी ने कही ये बात

AMA सेशन के दौरान सोमी से सवाल किया गया, "सुशांत सिंह मामले के बारे में आप क्या सोचती हैं? जिस तरह से बॉलीवुड ने उन्हें कॉर्नर कर दिया, वह वाकई निराशाजनक है।" इस पर सोमी ने जवाब दिया, "उनकी हत्या की गई थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उनका ऑटोप्सी रिपोर्ट बदल दिया गया था। एम्स के डॉ. सुधीर गुप्ता से पूछिए जिन्होंने उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदली। क्यों?" अब इस चैट का स्क्रीनशॉट हर तरफ सोशल मीडिया पर तैर रहा है।

सोमी ने दिए कई सवालों के जवाब

एक अन्य रेडिट यूजर ने सोमी से पूछा, "आप पिछले रिश्ते को अभी कैसे देखती हैं? जीवन के इस फेज में आप किस न्याय की उम्मीद कर रही हैं?" इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, " जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत, जिया खान। रवींद्र पाटिल के बारे में क्या ख्याल है? गूगल पर देखें कि उनके साथ क्या हुआ था।"

इसके बाद एक यूजर ने सोमी से सवाल किया कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा? इस पर सोमी ने कहा कि मैं सलमान खान के एक नहीं 8 नाइट स्टैंड्स से तंग आ चुकी थी। मुझे रोज फिजिकली और मानसिक प्रताड़ना नहीं पसंद। मैंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को तब छोड़ दिया जब उसका नाम ऐश नाम की किसी लड़की के साथ जुड़ने लगा।

यह भी पढ़ें: 'पहले वार अब प्यार', Salman Khan की जान की Ex गर्लफ्रेंड को सताई चिंता, गैंगस्टर से मांग लिया उसका नंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।