विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 साल से लापता एक्टर Raj Kiran की तलाश कर रहीं Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड, ढूंढने वालों को देंगी इनाम

Published: Fri, 06 Sep 2024 12:01 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के नामी कलाकार राज किरण (Raj Kiran) को आखिरी बार टीवी शो चुड़ैल नंबर 1 में देखा गया ...और पढ़ें

राज किरण की तलाश में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राज किरण की तलाश में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कर्ज में ऋषि कपूर संग किया था काम
  2. कई बड़े स्टार्स के साथ भी कर चुके काम
  3. 1999 के बाद गायब हैं राज किरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा, कर्ज, अर्थ और राज तिलक जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता राज किरण (Raj Kiran) पिछले 20 साल से गायब हैं। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह कहां गए और क्या कर रहे हैं, इसका पता तो उनके परिवार को भी नहीं है। सालों से उनका परिवार राज किरण की तलाश कर रहा है। यहां तक कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने भी उन्हें ढूंढने की कोशिश की थी। अब ऋषि की ये ख्वाहिश सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) पूरा करेंगी।

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक हालिया पोस्ट के जरिए जाहिर किया है कि उन्होंने ऋषि कपूर से वादा किया था कि वह राज किरण को ढूंढकर रहेंगी। उन्होंने राज को ढूंढने के लिए मां से उधार पैसे लिए और खुद के पैसे खर्च किए, लेकिन ऐसा न हो सका। अब उन्होंने एक बार फिर राज को ढूंढ रही हैं और अभिनेता को ढूंढने वाले के लिए इनाम भी रखा है।

ऋषि कपूर से किया था वादा

सोमी अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज किरण का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप के साथ सोमी ने कैप्शन में लिखा, "दोस्तों, अगर मुझे कुछ वैध जानकारी मिलती है तो आर्थिक इनाम भी मिलेगा। यह कोई फ्रॉड या स्कैम नहीं है। मैंने दिवंगत मिस्टर ऋषि कपूर जी से वादा किया था कि मैं अभिनेता राज किरण की तलाश करना कभी बंद नहीं करूंगी।"

यह भी पढ़ें- Salman Khan से ब्रेकअप के बाद बिल्कुल टूट गई थीं ये दो अभिनेत्रियां, इस एक्टर ने बताया- क्या हुई थी हालत?

Actor Raj Kiran

20 साल से ढूंढ रहीं सोमी अली

सोमी अली ने लिखा, "मैं उन्हें 20 साल से ढूंढ रही हैं। मैंने खुद के पैसे लगाकर और कई बार अपनी मां से उधार लेकर कई राज्यों में उन्हें ढूंढने गई। ताकि चिंटू जी चैन की नींद ले सकें और मैं अपना वादा पूरा कर सकूं। चिंटू जी और एक अन्य अभिनेत्री ने भी उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए।"

राज किरण की इसलिए कर रहीं तलाश

सोमी अली ने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "अगर आप में से किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता चले है तो कृपया मुझे मैसेज भेजें। यह सिर्फ यह देखने के लिए है कि क्या वह ठीक हैं और क्या उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत तो नहीं है? एक पीड़ित अधिवक्ता के रूप में और 17 वर्षों से अपने संगठन को चलाने के कारण मेरा दिल कभी नहीं रुकता और मैं बस यह जानना चाहती हूं कि क्या वह ठीक हैं? सचमुच यही हम हमेशा से चाहते थे और अब मुझे अपना वादा पूरा करना है।"

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

राज किरण के बारे में डिटेल्स

सोमी अली ने अभिनेता राज किरण के बारे में डिटेल्स भी शेयर किए हैं। सोमी अली के मुताबिक, राज किरण महतानी (जन्म 5 फरवरी 1949) एक पूर्व भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें बॉलीवुड में उनके काम के लिए जाना जाता है। बॉम्बे में एक सिंधी परिवार में जन्मे राज ने बी.आर. इशारा की कागज की नाव (1975) से अपनी शुरुआत की और 90 के दशक के मध्य तक 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए। बाद में वे इंडस्ट्री से गायब हो गए और माना जाता था कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका में एकांतवास में रह रहे हैं, लेकिन 2011 की परस्पर विरोधी रिपोर्टों से पता चला कि उनका ठिकाना अज्ञात था।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग के बाद चिंता में आई उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, बोलीं- 'उन्हें नुकसान पहुंचाने से...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।