Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस करीबी की वजह से धमकियों से बेफिक्र रहते हैं Salman khan? सिकंदर का साया है ये शख्स

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 04:23 PM (IST)

    सलमान खान की हालिया रिलीज सिकंदर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों के चलते एक्टर ने एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म का प्रमोशन बड़े पैमान ...और पढ़ें

    सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी (Photo Credit- Jagran)
    सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
    2. अज्ञात आरोपी ने कार को बम से उड़ाने की कही बात
    3. सलमान का साया बनकर रहता है यह शख्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की सिकंदर फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन भाईजान के फैंस ने इसे पसंद किया है। फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा, सलमान अपनी सुरक्षा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ समय पहले उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सिकंदर का प्रमोशन भी सुरक्षा कारणों के चलते बड़े पैमाने पर नहीं किया गया। इस बीच सलमान को एक बार फिर धमकी मिली है।

    सलमान खान को किससे मिली धमकी?

    एएनआई को मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने मैसेज कर सलमान को धमकी दी। रविवार की देर रात भेजे गए इस संदेश में कहा गया कि हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे और एक्टर की कार को बम से उड़ाने की बात भी कही।

    इस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीते साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस घटना के आरोपी 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कार को बम से उड़ा देंगे

    सिकंदर एक्टर का पल-पल ख्याल रखता है यह शख्स

    सलमान खान के साथ 25 के करीब सुरक्षाकर्मी चलते हैं, लेकिन उनका एक करीबी शख्स ऐसा भी है, जो पल-पल उनका ख्याल रखता है। यह कोई और नहीं, बल्कि साल 1995 से सलमान की इजाफत करने वाला शेरा हैं। भाईजान खुद शेरा को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वहीं, शेरा भी सलमान की सुरक्षा में हमेशा मौजूद रहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    पैपराजी पर भड़के थे शेरा

    शेरा हमेशा सलमान का साया बनकर उनके साथ चलते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान एयरपोर्ट पर नजर आए और उनकी सुरक्षा करते हुए शेरा साथ चल रहे थे। एयरपोर्ट पर भाईजान को कैप्चर करने के लिए काफी करीब पहुंच गए थे, तब शेरा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने पैपराजी को पीछे धकेल दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा, बस बहुत हो गया है। इससे पहले भी वह कई बार सलमान को प्रोटेक्ट करने के चलते लोगों को डांट लगा चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- फ्लॉप फिल्मों से हताश थे Salman Khan, फिर इस सुपरस्टार ने ऑफर किया अपनी फिल्म में हीरो का रोल, पढ़िए किस्सा